दूसरे ड्रोन हमले की कोशिश नाकाम, आर्मी की फायरिंग के बाद अंधेरे में हुए गायब

जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर ड्रोन अटैक के 2 दिन बाद अब जम्मू के ही कालूचक मिलिट्री स्टेशन पर 2 ड्रोन दिखाई दिए हैं। सेना ने उन्हें गिराने के लिए फायरिंग की, पर वो अंधेरे में गायब हो गए। मिलिट्री ने पूरे इलाके में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया है।

आपको बता दे, जम्‍मू (Jammu) में भारतीय वायुसेना (Indian Airforce) के एयरबेस पर शनिवार और रविवार की दरमियानी रात को आतंकियों ने विस्‍फोटक (Terrorist Attack) गिराकर हमला किया। आतंकियों ने विस्‍फोट अनमैंड एरियल व्‍हीकल (यूएवी) यानी ड्रोन (Jammu Drone Attack) की मदद से गिराया था। पाकिस्तानी आतंकवादियों ने महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के लिए पहली बार ड्रोन का इस्तेमाल किया है। पहला विस्फोट शनिवार देर रात एक बजकर 40 मिनट के आसपास हुआ, जबकि दूसरा उसके छह मिनट बाद हुआ। इस हमले में एयरफोर्स स्टेशन की छत को नुकसान हुआ था और 2 जवान घायल भी हुए थे। दोनों धमाके शनिवार रात डेढ़ से दो बजे के बीच हुए। ब्लास्ट इंडियन एयरक्राफ्ट्स के करीब ही हुआ था। यह जगह इंटरनेशनल बॉर्डर से 14 किलोमीटर की दूरी पर है।
DD न्यूज के मुताबिक, रविवार रात 11:30 बजे और सुबह 1:30 बजे अनमैन्ड एरियल व्हीकल (UAV) मिलिट्री बेस पर नजर आए। इसके बाद सेना अलर्ट पर है।

जम्मू-कश्मीर के DGP दिलबाग सिंह ने इस हमले को आतंकी हमला बताया था। इस हमले के कुछ ही देर बाद लश्कर के एक आतंकवादी को 6 किलो विस्फोटक के साथ अरेस्ट किया गया था।