दिल्ली एनसीआर में हुई झमाझम बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत

राजधानी दिल्ली और एनसीआर के कई हिस्सों में बुधवार की सुबह प्री मानसून ने दस्तक दे दी है। पिछले कई दिनों से जारी उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। दिल्ली-एनसीआर में बुधवार सुबह कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। दिल्ली के अलावा नोएडा और फरीदाबाद में भी बारिश हुई है। नोएडा में काफी तेज़ बारिश हुई है।

बारिश की वजह वाहन चालकों को थोड़ी परेशानी आई। सुबह-सुबह ऑफिस पहुंचने वाले लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इससे पहले, मौसम विभाग की ओर से बुधवार को बारिश का अनुमान लगाया था। मंगलवार को भी राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के बाद दिल्लीवालों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली थी और अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

बुधवार को सुबह से ही दिल्ली एनसीआर में मौसम बदल गया। बारिश के साथ हल्की ठंडी हवाएं भी चल रही हैं। सुबह 4 बजे दिल्ली-एनसीआर में कई जगह झमाझम बारिश हुई। जिससे कई इलाकों में पानी भी भर गया। जिससे लोगों को काफी राहत महसूस हुई।

काफी दिन से परेशान दिल्ली-एनसीआर के लोग अब भीषण गर्मी से राहत महसूस कर रहे हैं। गर्मी से लोगों को ना दिन में चैन था और ना रात में राहत थी। गर्मी से हर कोई परेशान था। पिछले दिनों कई बार मौसम बदला और बारिश का आसार बना लेकिन सिर्फ आंधी आकर रह गई।