CAA-NRC Protest: शाहीन बाग में 36 दिन से जारी विरोध प्रदर्शन, रास्ता खुलवाने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर

नागरिकता संशोधन एक्ट और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर के खिलाफ दिल्ली से लेकर लखनऊ और कोटा से लेकर पटना तक इसके विरोध में लोग सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे है। CAA, NRC के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग में पिछले 36 दिनों से प्रदर्शन जारी है। दिल्ली के शाहीन बाग में एक महीने से अधिक से महिलाएं इस कानून का विरोध कर रही हैं। हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी डटे हैं, जिसकी वजह से दिल्ली-नोएडा का रास्ता बंद है। इसी कारण लोगों को काफी परेशानी भी हो रही है। हजारों की संख्या में बैठे प्रदर्शनकारियों में अधिकतर मुस्लिम महिलाएं हैं।

CAA, NRC के खिलाफ ये कैंपेन 15 दिसंबर को शुरू हुआ था और तभी से 24 घंटे ये प्रदर्शन जारी है। सड़क पर जारी इस संग्राम के खिलाफ अदालत तक आवाज़ पहुंच चुकी है। प्रदर्शन के चलते हो रही परेशानियों की वजह से स्थानीय नागरिकों ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। जिसकी सुनवाई आज यानि मंगलवार को हो सकती है। वकील अमित साहनी आज शाहीन बाग के मामले को सर्वोच्च अदालत में मेंशन कर सकती है। बता दे, इससे पहले अदालत ने दिल्ली पुलिस को उचित एक्शन लेने के लिए कहा था, लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने। जिसके बाद आज यह मामला सुप्रीम कोर्ट में उठ सकता है।