भारत को इस्लामिक देश बनाना चाहता है शरजील इमाम, गिरफ्तारी का कोई मलाल नहीं : सूत्र

देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार JNU छात्र शरजील इमाम (Sharjeel Imam) ने पूछताछ के दौरान बेहद ही चौंकाने वाले खुलासे किए है। संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और नैशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजंस (एनआरसी) के खिलाफ प्रदर्शनों में भड़काऊ भाषण देने वाला शरजील इमाम भारत को इस्लामिक देश बनाने का मंसूबा रखता है। पुलिस सूत्रों ने बताया है कि शरजील कट्टरपंथ से बहुत ज्यादा प्रभावित है और उसे गिरफ्तारी का कोई मलाल नहीं है। सूत्र बताते हैं कि शरजील इमाम कट्टरपंथी है और मानता है कि भारत को इस्लामिक देश होने चाहिए।

वहीं सूत्रों के मुताबिक शरजील ने क्राइम ब्रांच द्वारा की गई पूछताछ में विवादास्‍पद वीडियो के साथ छेड़छाड़ की बात से इनकार किया है। पूछताछ में उसने बताया कि वीडियो के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं की गई है। पुलिस के मुताबिक शरजील ने कहा, 'वीडियो मेरा ही है। इसके साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है, लेकिन यह मेरा पूरा क्लिप नहीं है।' पुलिस ने पूछताछ को लेकर कहा कि शरजील को भाषण देने का कोई पछतावा नहीं है और वह अपना विरोध जारी रखेगा।
पुलिस ने शरजील को बिहार के जहानाबाद से मंगलवार 28 जनवरी को बिहार के जहानाबाद के काको थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। इस ऑपरेशन में स्थानीय पुलिस भी दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम के साथ थी। शरजील पूछताछ के लिए दिल्‍ली लाया गया है। शरजील के खिलाफ कई राज्‍यों में मामले दर्ज किए गए हैं। उसने असम को देश के बाकी हिस्से के काटनेवाला भड़काऊ भाषण दिया था जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अब पुलिस सूत्रों से उससे पूछताछ के दौरान की कुछ बातें सामने आई हैं।

शरजील ने पूछताछ में यह भी कहा है कि उसे अपनी गिरफ्तारी का कोई मलाल नहीं है। अब पुलिस यह देख रही है कि उसका इस्लामिक यूथ फेडरेशन ऐंड पॉप्यूलर फ्रंट ऑफ इंडिया से कोई संबंध है या नहीं। बता दें कि सीएए के खिलाफ हिंसक प्रदर्शनों में इस्लामिक यूथ फेडरेशन ऐंड पॉप्यूलर फ्रंट ऑफ इंडिया ( पीएफआई) का नाम आया था। पीएफआई एक उग्र इस्लामिक कट्टरपंथी संगठन है।

इसपर बात करते हुए एक अधिकारी ने कहा कि शरजील के पास मटीरियल (संदिग्ध जानकारी) बहुत है। अब तक उससे हुई बातचीत से पता चला है कि शरजील के पीछे कुछ हद तक पीएफआई का भी हाथ है। लेकिन इसकी पुष्टि के लिए अभी और वक्त चाहिए।बता दें कि चार दिन पहले शरजील इमाम का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के मंच से पूर्वोत्तर के राज्य असम को भारत से काटने की बात कह रहा है। उसने कहा कि मुसलमानों को अपनी ताकत दिखाते हुए कम से कम एक महीने तक असम का संपर्क भारत से काट देना चाहिए। इसके लिए रेलवे ट्रैक पर इतना मलबा डाल देना चाहिए कि उसे साफ करते-करते कम से कम एक महीने का समय लग जाए।

आपको बता दे, पूछताछ में लगी टीमें शरजील को कुछ देर एक स्थान पर पूछताछ करके दूसरी जगह शिफ्ट कर दे रही हैं, ताकि वो मानसिक दबाब में रहे। साथ ही पुलिस को बिना किसी ज्यादा जद्दोजहद के शरजील इमाम से ज्यादा से ज्यादा जानकारी हासिल हो सके। दिल्ली पुलिस अपराध शाखा के एक सूत्र के मुताबिक, ‘पुलिस से बचने के लिए इधर-उधर छिपता फिर रहा शरजील तीन-चार दिन से ठीक से सो नहीं पाया था। मंगलवार को गिरफ्तार होने के बाद से भी वो लगातार चल ही रहा है। या फिर उससे पुलिस टीमें पूछताछ कर रही हैं।’