दिल्ली एग्जिट पोल पर सवाल, मनोज तिवारी ने कहा - BJP को मिलेंगी 48 सीटें

राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव के बाद आए एग्जिट पोल के दावों को नकारते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि हम दिल्ली में 48 सीटें जीत रहे हैं। मनोज ने दावा किया कि एग्जिट पोल कई बार फेल होते हैं, हमने ऐसा पंजाब में होता हुआ देखा है।

एग्जिट पोल के दावों को नकारते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एग्जिट पोल का आंकड़ा तीन बजे तक का है। ऐसे में तबतक तो सिर्फ 30 फीसदी वोट पड़ा था, हमें भरोसा है कि उसके बाद का जो वोट है वो बीजेपी के पक्ष का है। मनोज तिवारी ने कहा कि आम आदमी पार्टी अभी से ही चुनाव आयोग पर सवाल खड़ी कर रही है। क्योंकि प्रशांत किशोर चुनाव के बाद चले गए, इसलिए अब आम आदमी पार्टी को बताने वाला कोई नहीं है। पूरी दिल्ली जानती है कि कहां पर कितना वोट पड़ा है।

बता दे, दिल्ली चुनाव को लेकर आए कई एग्जिट पोल यह दावा कर रहे है कि दिल्ली में एक फिर केजरीवाल की सरकार बनने वाली है।

क्या कहते हैं एग्जिट पोल

आज तक-Axis My India

आप - 59-68 सीटें
भाजपा- 2-11 सीटें
कांग्रेस- 0

एबीपी-सी वोटर

आप - 49-63 सीटें
भाजपा- 5-19 सीटें
कांग्रेस- 0-4

न्यूज एक्स-नेता

आप- 53-57 सीटें
भाजपा- 11-17 सीटें
कांग्रेस- 0-2 सीटें

टाइम्स नाउ-Ipsos

आप- 44 सीटें
भाजपा- 26 सीटें
कांग्रेस- 0

टीवी 9-भारतवर्ष-Cicero

आप- 54 सीटें
भाजपा-15 सीटें
कांग्रेस- 01

रिपब्लिक टीवी-जन की बात

आप- 48-61 सीटें
भाजपा-09-21 सीटें
कांग्रेस- 0-1

इंडिया टीवी

आप- 44 सीटें
भाजपा-26 सीटें
कांग्रेस- 0

सुप्रीम कोर्ट द्वारा शाहीन बाग प्रदर्शन पर की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट को पहले ही कड़ा कदम उठाना चाहिए था। आप देखना कि कल चुनाव नतीजे आने के बाद खुद ही शाहीन बाग वाले उठकर चले जाएंगे। जो वहां कल तक बिरयानी भिजवा रहे थे, वो भी अब वापस चले गए।