हमें हराने कांग्रेस-BJP-RJD पता नहीं कहां-कहां से पार्टियां दिल्ली आ रही है : केजरीवाल

दिल्ली विधानसभा चुनाव में मुद्दों से ज्यादा चर्चा नेताओं के बयानों की है। नेता एक के बाद एक विवादित बयान दे रहे है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर लगातार हमला कर रही है। इसके जवाब में अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को गोकलपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी को दिल्ली में कोई नहीं मिला, इसलिए बाहर से सांसदों की फौज लाई जा रही है। ये आपके बेटे को हराने आए हैं। केजरीवाल ने कहा बीजेपी वाले आपको कहेंगे कि स्कूल खराब है, क्लिनिक खराब है। लेकिन आप उनको चाय पिलाकर वापस भेज देना। दिल्ली वाले अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे।
केजरीवाल ने कहा कांग्रेस, बीजेपी, RJD पता नहीं कहां-कहां से पार्टियां आ रही हैं, हमें हराने के लिए आ रहे हैं। बता दे, बीजेपी के 200 सांसद, 70 केंद्रीय मंत्री और 11 मुख्यमंत्री दिल्ली आ रहे हैं। जनसभा में केजरीवाल ने कहा अगर ये आएं तो पूछना कौन-से राज्य से आये हो। दिल्ली के बारे में कुछ पता है? इनसे पूछना आपके राज्य में बिजलीं कितने घंटे आती है? उन्हें बताना दिल्ली में 24 घंटे बिजली आती है और बिजली फ्री है।

दिल्ली सीएम ने कहा कि प्रचार के लिए जो भी आए उनसे कहना कि क्या आपके राज्य में मोहल्ला क्लीनिक है? उनको दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक दिखाना और कहना कि चाय पियो, अपने राज्य में जाओ। दिल्ली वालों को भाषण की जरूरत नहीं है।