बीते दिन गुरुवार को दिल्ली कैपिटल्स की टीम को राजस्थान रॉयल्स से हार मिली। इस मैच में दिल्ली की गेंदबाजी असरदार नहीं रह पाई। लेकिन अब दिल्ली कैपिटल्स के लिए खुशखबरी हैं क्योंकि उनका स्टार तेज गेंदबाज अब क्वारंटीन के चंगुल से बाहर आ चुका हैं जो कि दिल्ली की गेंदबाजी को धारदार बनाने का काम करेगा। हम बात कर रहे हैं स्टार तेज गेंदबाज एनरिच नोर्त्जे की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है और अब वह क्वारंटीन से बाहर आ गए हैं। इसका मतलब यह है कि वह अब अगला मुकाबला खेलने के लिए तैयार हैं।
दिल्ली कैपिटल्स के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जानकारी साझा करते हुए कहा गया, 'पेस सुपरस्टार अब क्वारंटीन से बाहर आ चुके हैं। एनरिच नोर्त्जे की दोबारा जांच हुई और उनकी तीन बार नेगेटिव रिपोर्ट आई और अब वह टीम बबल का हिस्सा हैं। हम उनके एक्शन में आने का इंतजार नहीं कर सकते हैं।'
उधर नोर्त्जे ने एक वीडियो साझा कर लिखा, 'कमरे से बाहर आना और नाश्ते पर सभी को देखना अच्छा है। आज ट्रेनिंग शुरू करने के लिए उत्साहित हूं।'दरअसल दक्षिण अफ्रीका से भारत आने के बाद नोर्त्जे अनिवार्य क्वारंटीन में थे और पहला मुकाबला नहीं खेल पाए थे। लेकिन क्वारंटीन के दौरान ही उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई और वह दूसरे मुकाबले से भी बाहर हो गए। हालांकि उनकी तीसरी आरटी-पीसीआर रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है।