केजरीवाल के शपथ ग्रहण से पहले चर्चा में आया ये पोस्टर, लिखा - 'Nayak 2 is Back Again'

राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल रविवार को लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनजर रामलीला मैदान और उसके आसपास के इलाके में बहुस्तरीय सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। बताया जा रहा है कि केजरीवाल अपनी कैबिनेट के साथ दोपहर 12:15 बजे शपथ ले सकते हैं। अरविंद केजरीवाल ऑडियो और वीडियो के जरिए दिल्लीवालों से अपील कर रहे हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोग उनके शपथ समारोह में पहुंचे। मैदान में करीब 45 हजार कुर्सियां लगाई गई हैं। सभी कुर्सियां किसी वीआईपी गेस्ट के लिए नहीं बल्कि दिल्ली की उस जनता के लिए लगाई गई हैं जिसने दिल्ली के सिंहासन पर आम आदमी पार्टी को एक बार फिर बैठा दिया है। इसकी झलक दिखनी शुरू हो गई जब लोग वहां नायक के बैनर पोस्टर के साथ पहुंचे।

केजरीवाल तीसरी बार लेंगे CM पद की शपथ, इन खास 50 मेहमानों पर रहेगी सबकी नजर

केजरीवाल का शपथ ग्रहण समारोह, जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

जाने क्यों खास है अरविंद केजरीवाल के लिए रामलीला मैदान?

शपथ के लिए दिल्ली के लोग रामलीला मैदान पहुंच चुके हैं। कोई उन्हें राजनीति का स्टार बता रहा है तो को राजनीति का अनिल कपूर बता रहा है जो नायक बनकर उभर रहा है।

अरविंद केजरीवाल एक बार फिर उसी ऐतिहासिक रामलीला मैदान में शपथ लेने के लिए तैयार हैं, जहां पर पहले दो बार वो मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। दिल्ली की जिस जनता ने उन्हें दिल्ली की जिम्मेदारी सौंपी है, वो इस शपथ समारोह की गवाह बनेगी।

आदमी पार्टी को उम्मीद है कि रविवार को रामलीला मैदान में होने जा रहे शपथ ग्रहण समारोह में एक लाख लोग पहुंचेंगे। गोपाल राय ने कहा है कि समारोह में लगभग एक लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि आम आदमी छह गेटों- गेट नंबर 4, 5, 6, 7, 8 और 9 से रामलीला मैदान में प्रवेश कर सकेंगे। मैदान में इस बार कोई टेंट नहीं लगाया गया है, ताकि शपथ ग्रहण आसानी से देखा जा सके। इसके साथ ही मैदान में 12 बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं। पूरे मैदान में साउंड सिस्टम लगाए गए हैं। विधायकों और अधिकारियों के लिए अलग एंक्लोजर बनाया गया है। इसके अलावा रामलीला मैदान में कई केबिन भी बनाए गए हैं। दिल्ली के चुनावी परिणामों से अरविंद केजरीवाल काफी गदगद हैं। इसीलिए उन्होंने तय किया है कि रामलीला मैदान में होने वाले उनके इस शपथ समारोह में जनता ही मुख्य रूप से उनकी मेहमान होगी। शपथ समारोह के मंच पर दिल्ली को संवारने में योगदान देने वाले 50 विशेष अतिथि भी रहेंगे। इनमें डॉक्टर, टीचर्स, बाइक ऐम्बुलेंस राइडर्स, सफाई कर्मचारी, कंस्ट्रक्शन वर्कर्स, बस मार्शल, ऑटो ड्राइवर आदि हैं।