कोरोना का कहर जारी हैं जो अब शहरों के साथ गांव में भी अपना प्रसार कर रहा हैं और लोगों की जान ले रहा हैं। श्रीगंगानगर के जैतसर में ऐसे ही एक परिवार को कोरोना ने उजाड़ दिया जिसमें 16 दिन में पति-पत्नी और बेटे की कोरोना से मौत हो गई। बुधवार काे कस्बे के वार्ड नंबर 9 में काेराेना संक्रमण से सेवानिवृत्त अध्यापक हरिनंद शर्मा की मौत हो गई जबकि इससे पहले उनकी पत्नी कांता व 35 साल के जवान बेटे भारत भूषण की भी माैत हाे गई थी। तीनाें की 16 दिन में ही माैत हाे गई। हरिनंद के परिवार में 5 बेटियां, पुत्रवधू व दाे पाेते हैं। इनमें पहले बड़ा पाेता भी संक्रमित था। भगवान का शुक्र है कि उसकी रिपाेर्ट निगेटिव आ चुकी है।
वार्ड 9 के रहने वाले सेवानिवृत्त अध्यापक हरिनंद शर्मा व उनके परिवार के सदस्य 24 अप्रैल काे रिश्तेदारी में हुई शादी में गए थे। गांव 3 एलसी में एक परिवार में शादी थी। पार्टी जैतसर स्थित एक रिसोर्ट में थी। शादी समारोह में शामिल अधिकतर लोगों ने सैंपल दिए। इनमें 20 से अधिक लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। शादी में बाहरी राज्यों से लोग भी आए हुए थे। शादी के बाद हरिनंद शर्मा, उनकी पत्नी व पुत्र को बुखार व अन्य लक्षण आए। जांच में तीनों सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए। तीनाें का श्रीगंगानगर के निजी अस्पताल में उपचार चला। उनकी पत्नी कांता शर्मा की 3 मई को सुबह मौत हो गई। उनका कोविड प्रोटोकोल में अंतिम संस्कार किया गया। उसी दिन देर शाम उनके 35 वर्षीय पुत्र भारत भूषण की भी कोरोना संक्रमण से माैत हाे गई। बुधवार को जयपुर में इसी परिवार के मुखिया सेवानिवृत्त अध्यापक हरिनंद शर्मा की भी माैत हाे गई।