झुंझुनूं बाइपास के पास स्थित मरूधर धर्मकांटा पर रहने वाला ड्राइवर कमरे में मृत अवस्था में मिला है। इस पर रामलाल पुत्र पोखरमल ने हत्या का मामला दर्ज करवा मामले की जांच की मांग की है। उद्योग नगर थानाधिकारी पवन कुमार चौबे ने बताया कि मृतक के परिजनों ने बताया कि राजेंद्र कुमार रुंडला पुत्र देबुराम रूंडला मरुधर धर्मकांटा पर रहता था। वह ड्राइवर था।
धर्मकांटा के मालिक शेरसिंह जाट निवासी सीकर व दूसरा युवक रामचंद्र निवासी तारपुरा बेरी जो ड्राइवर है नीचे सो रहे थे। 15 जनवरी को सुबह हमें सबसे पहले घटना की सूचना हमारे गांव के इंद्रराज वर्मा ने दी। हम सूचना मिलते ही कांटे पर गए तो देखा कि उपर के कमरे में राजेंद्र रुंडला मृत अवस्था में था। हमें यकीन है कि उनकी हत्या की गई है। परिजनों ने कांटा मालिक शेरसिंह जाट व दूसरे युवक रामचंद्र पर पर हत्या करने का संदेह जताया है।