अजीतगढ़ थाना इलाके के रायपुर जागीर गांव में युवक का लहूलुहान शव सड़क किनारे मिला हैं जिसे देखकर पता नहीं लगाया जा सकता हैं कि यह हत्या हैं या हादसा। करीब छह घंटे युवक की पहचान शेर सिंह के रूप में हुई हैं। पहले पुलिस इसे एक्सीडेंट का केस मां रही थी लेकिन मुआयना करने के बाद लूट की वारदात का भी अंदेशा लगाया जा रहा हैं।
थानाधिकारी सवाईसिंह ने बताया कि रायपुर जागीर के सरपंच रामकरण कुमावत ने सुबह 9 बजे सूचना दी कि गांव में रोड किनारे एक युवक का शव पड़ा है। 35 साल के शख्स ने मुंह पर मास्क लगा रखा है, लेकिन चेहरा खून से सना हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके कपड़ों को खंगाला तो उसमें ढाई हजार रुपए की नकदी, पासपोर्ट साइज की फोटो और कुछ अन्य सामान थे, लेकिन युवक की आईडी नहीं थी। इसके बाद शव को नजदीकी अस्पताल के मुर्दाघर में पहुंचाया गया।शव में मिली फोटों के आधार पर करीब तीन बजे नीमकाथाना सदर थाना इलाके के गांव कैरवाड़ी निवासी शेरसिंह के तौर पर हुई। उसके पिता हवासिंह और परिजनों ने आकर उसकी शिनाख्त की है। वहीं पुलिस मामले को पहले किसी वाहन से टकराने के बाद रोड हादसा मान रही थी, लेकिन चेहरे के अलावा दूसरी जगहों पर कोई निशान नहीं होने से मामला संदिग्ध नजर आ रहा है।, लेकिन बाइक या अन्य कोई वस्तु के निशान नहीं मिलने पर पुलिस लूट के लिए वारदात मानकर जांच कर रही है।