जोधपुर : हत्या, आत्महत्या या हादसा, नागादड़ी में मिला व्यक्ति का शव

गुरुवार सुबह शहर के ऐतिहासिक मंडोर उद्यान के जलाशय नागादड़ी में एक व्यक्ति का शव पाया गया जिसकी पहचान देवेन्द्र जैन के रूप में हुई। देवेन्द्र कल सुबह से ही अपने घर से गायब था। जिसके बाद सभी उनकी तलाश कर रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को बाहर निकलवा कर मोर्चरी में रखवाया। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हत्या है आत्महत्या है या फिर कोई हादसा।
पुलिस ने बताया कि आज सुबह नागादड़ी पर मछलियों को चुग्गा डालने पहुंचे कुछ लोगों ने वहां पर एक शव को देखा। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और उसकी जेब से मिले कागजात के आधार पर उसकी पहचान की। मृतक की पहचान देवेन्द्र जैन के रूप में हुई। बाद में पुलिस ने परिजनों को सूचित किया।बताया जा रहा है कि देवेन्द्र कल सुबह से ही अपने घर से गायब था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह नागादड़ी में कैसे गिरा। उसने आत्महत्या करने के इरादे से पानी में छलांग लगाई या फिर वहां घूमते समय पैर फिसलने से वह नागादड़ी में गिर गया।