महाराष्ट्र के अलीबाग में टकराया तूफान निसर्ग, उखड़े पेड़, इमारतें हिलीं, मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी-लिंक किया बंद

अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान निसर्ग महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के अलीबाग में समुद्र तट से टकरा गया है। इलाके में करीब 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। इसे तट से गुजरने में करीब 3 घंटे का समय लगेगा। तूफान से पहले महाराष्ट्र के कई हिस्सों में आंधी के साथ तेज बारिश शुरू हो गई है। कई जगह पेड़ उखड़कर गिरे पड़े हैं। इस बीच, मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। उधर, गोवा में समुद्र में ऊंचा ज्वार उठा है। पहले यह तूफान गुजरात के तट से भी टकराने वाला था, लेकिन मौसम विभाग ने बाद में यह अनुमान वापस ले लिया।

अपडेट्स...

- निसर्ग तूफान की वजह से मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर वाहनों की आवाजाही रोकी गई।
- निसर्ग तूफान में एक जहाज फंस गया और रत्नागिरी के भाटीमिर्या समुद्र तट पर पहुंच गया।

- मुंबई के ससून डॉक परिसर में चक्रवाती तूफान आने से पहले समुद्र बहुत ही अशांत नजर आया। चूंकि यह मछुआरों का इलाका है। लिहाजा यहां पुलिस लगातार बाइक से गश्त कर रही है लोगों को समुद्र तट से दूर रहने की हिदायत दे रही है।

- बृहन्नमुंबई महानगरपालिका लोगों को सलाह दी है कि भारी बारिश के दौरान वे घर से बेवजह न निकलें। कार से निकलें तो उसमें हथौड़ी या कोई भारी औजर रखें, ताकि पानी में फंसकर कार का सेंट्रल लॉक जाम हो जाए तो कांच तोड़कर बाहर निकला जा सके।

- तूफान से पहले महाराष्ट्र के पालघर जिले के गांवों से 21 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। जिले के सभी उद्योगों और बाजारों को बंद कर दिया गया। मछुआरों से 4 जून तक समुद्र में न जाने को कहा गया।

- तूफान को देखते हुए पश्चिम नौसेना कमान ने अपनी सभी टीमों को सतर्क कर दिया। नौसेना ने 5 बाढ़ टीम और 3 गोताखोरों टीमों को मुंबई में तैयार रखा है।

तूफान के दौरान यह करें

- घर के सबसे सुरक्षित भाग में रहें
- पेड़ों के नीचे से अपनी गाड़ी हटा लें
- घर का मेन इलेक्ट्रिक स्विच और सिलेंडर बंद रखें
- घर में कांच की खिड़कियों पर सपोर्ट के लिए कुछ लगाएं

यह न करें
तूफान के दौरान यह करें
- घर के सबसे सुरक्षित भाग में रहें
- पेड़ों के नीचे से अपनी गाड़ी हटा लें
- घर का मेन इलेक्ट्रिक स्विच और सिलेंडर बंद रखें- घर में कांच की खिड़कियों पर सपोर्ट के लिए कुछ लगाएं

चक्रवाती निसर्ग हेल्पलाइन


बीएमसी डिजास्टर कंट्रोल रूम- 022-22694719/25/27
या फिर 1916 डायल करें और साइक्लोन से संबंधित जानकारी के लिए 4 दबाएं।