मोमबत्ती से महिला के प्राइवेट पार्ट पर किया हमला, 60 वर्षीय व्यापारी गिरफ्तार

बांद्रा पुलिस ने सोमवार को एक 60 वर्षीय व्यापारी को 25 वर्षीय महिला के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया है। शख्स ने बेहद शर्मनाक हरकत करते हुए घर में काम करने वाली महिला के प्राइवेट पार्ट पर मोमबत्ती से हमला किया। व्यक्ति की पहचान सलीम कुरैशी के रूप में की गई है। कुरैशी बांद्रा के रहने वाला है। सलीम कुरैशी को मंगलवार को एक अदालत में पेश किया गया था। पुलिस ने कहा कि महिला ने दिसंबर में आरोपी के घर पर काम करना शुरू कर दिया था। महिला आरोपी के घर में रह रही थी।

पिछले शनिवार को, 25 वर्षीय महिला हॉल में सो रही थी तभी आरोपी ने कथित तौर पर एक मोमबत्ती ली और उसके निजी हिस्से पर हमला कर दिया। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक इस घटना के बाद लड़की को खून बहने लगा और वह बीमार पड़ गई। इसके बाद सलमान कुरैशी 25 वर्षीय घायल महिला को अस्पताल ले गया। जब डॉक्टर उसकी जांच कर रहे थे, तब महिला ने उन्हें अपनी आपबीती सुनाई। घटना के बारे में जानने के बाद, डॉक्टरों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए सलमान कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया।