वर्ल्ड चैंपियन कप्तान के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे फैंस, भगवान लंबी उम्र दें

भारत को 1983 में पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के महान कप्तान कपिल देव को गुरुवार को अचानक दिल का दौरा पड़ने के बाद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। दिल्ली के अस्पताल में एंजियोप्लास्टी हुई है, हालांकि उनकी जान खतरे से बाहर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब कपिल देव की हालत स्थिर है और कुछ दिनों में उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी मिल सकती है। कपिल देव को रात 1 बजे दिल्ली के फॉर्टिस एसकॉर्ट हार्ट इंस्टिट्यूट में भर्ती कराया गया था। कपिल देव को सीने में दर्द की शिकायत थी। डॉक्टरों ने तुरंत कपिल देव को आईसीयू में भर्ती किया और उसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टी की गई।

एसकॉर्ट अस्पताल के बयान के मुताबिक, 'कपिल देव को शुक्रवार देर रात अस्पताल में भर्ती किया गया और डॉक्टर अतुल माथुर और उनकी टीम ने कपिल देव की एंजियोप्लास्टी की। अब कपिल की हालत स्थिर है। जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिलेगी।'

कपिल देव (Kapil Dev के लिए देश भर के फैंस दुआ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस भारत के इस महान क्रिकेटर के जल्द ठीक होने की मनोकामना कर रहे हैं।

ट्विटर पर फैंस ने लिखा कि कपिल देव (Kapil Dev) ने देश का गौरव बढ़ाया है और भगवान उन्हें लंबी उम्र दें। वहीं कुछ फैंस ने लिखा कि हमारे देश और भारतीय क्रिकेट को अभी कपिल देव (Kapil Dev) की जरूरत है।

इस दिग्गज ऑलराउंडर की कप्तानी में भारत ने 1983 में पहली बार क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता था। उस दौरान वर्ल्ड कप में 60 ओवर्स के मैच खेले जाते थे। कपिल अपने करियर में 131 टेस्ट में 5248 और 225 वनडे में 3783 रन बनाए हैं। उन्होंने टेस्ट में 343 और वनडे में 253 विकेट भी लिए।