जोधपुर : कोवीशील्ड का स्लॉट बुक करके पहुंचे सेंटर, लेकिन मिली कोवैक्सिन, कुछ ने लगावाया टीका तो कुछ वापस लौटे

जिले में बुधवार को करीब आठ दिन बाद 18+ वालों का वैक्सीनेशन शुरू हुआ। ऐसे में युवाओं में जोश देखा गया और मिनटों में स्लॉट बुक हो गए। लेकिन एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां मंडोर बूथ पर जहां युवाओं ने कोवीशील्ड के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था लेकिन वहां पहुंचे तो कोवैक्सिन लगाई जा रही थी। युवाओं ने विरोध किया तो अधिकारियों ने उनको समझाया। ऑनलाइन बुकिंग के दौरान कोवीशील्ड और मौके पर कोवैक्सिन होने से कुछ युवा नाराज हुए। इनमे कुछ ने कोवैक्सिन लगावाई तो कुछ बाद में लगवाने की बात कहकर चले गए।
मौके पर वैक्सीन लगवाने आए लोगों में से एक ने कहा कि टीका कोई भी हो लगवाना है, लेकिन जैसी जानकारी मिली की कोवैक्सिन को लेकर डब्लयूएचओ से मान्यता की बात चल रही है। ऐसे में यह चाह रहे थे की कोवैक्सिन की जगह कोवीशील्ड ही लगावाएं। अब अगले स्लॉट में लगाएंगे। वहीँ एक युवती ने कहा की आई तो कोवीशील्ड के लिए, लेकिन कोवैक्सिन लगाई जा रही है। वैक्सीन लगवानी जरुरी थी इसलिए जो भी लगा रहे हैं लगवाई। हम सभी एक परिवार के 5 सदस्य साथ आए और सभी ने टीका लगवा लिया।दरअसल, मंगलवार शाम 18+ की स्लॉट बुकिंग शुरू हुई थी। जिसमें कई युवाओं ने बुकिंग करवा ली। करीब 8 हजार स्लॉट बुक हुए। सुबह से ही सेंटर पर युवा वैक्सीन लगवाने पहुंच गए। वहीं, कुछ युवा आज सीधे ही सेंटर पर वैक्सीन लगवाने पहुंचे। उनको यह कह कर रवाना कर दिया कि सिर्फ ऑनलाइन बुकिंग वालों को ही टीका लगा रहे हैं।