गत दाे दिन ठंडी हवाएं चलने से तापमान में फिर गिरावट हाेने लगी है। दो दिन पहले रात का तापमान 11.6 डिग्री तक पहुंच गया था, ऐसे लग रहा था मानो सर्दी विदा हो गई है, लेकिन अब फिर मौसम पलटा है। दाे दिन में ही रात का तापमान 4.8 डिग्री घट गया। सुबह की शुरुआत में हल्की धुंध रही, इसके बाद सूर्याेदय के साथ ही माैसम साफ हाे गया। माैसम साफ रहने के कारण से दिन के तापमान में एक डिग्री की बढ़ाेतरी हुई हैं। बुधवार काे अधिकतम तापमान 27 व न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री दर्ज किया गया।
आर्द्रता सुबह के समय 81 व शाम काे 27 प्रतिशत रही। वहीं एक दिन पहले मंगलवार काे अधिकतम तापमान 26 व न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री दर्ज किया गया था। मकर संक्रांति के पर सर्दी का अधिक अहसास हाे रहा था इसके बाद से ही रात के तापमान में बढ़ाेतरी हाे रही थी। मकर संक्रांति 14 जनवरी काे रात का तापमान 4.8 डिग्री था। इसके बाद से तापमान बढ़ रहा हैं। गत 18 जनवरी काे ताे रात का तापमान 11.6 डिग्री पहुंच गया था। इसके बाद फिर से बदलाव हाेने लग गया।