राजस्थान में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। मंगलवार को प्रदेश में 108 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए थे। वहीं बुधवार को 71 नए पॉजिटिव केस सामने आए है। इसमें 30 जयपुर के, कोटा में 27, जोधपुर में 10 संक्रमित मिले। इसेक अलावा दौसा, नागौर, टोंक और झुंझुनू में 1-1 पॉजिटिव मिले। इसे मिलाकर राज्य में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 1076 पहुंच गया। इससे पहले मंगलवार को मिलने वाले मामलों में सबसे ज्यादा 83 जयपुर से सामने आए थे। इन 83 में से 67 जयपुर में कोरोना का एपिसेंटर बने रामगंज से जुड़े हुए थे।वहीं 14 मामले एमडी रोड और एक खो नागोरियान से है। इसके अलावा जोधपुर के 13, कोटा के 8, झालावाड़ के 2, जैसलमेर और झुंझुनू में एक-एक पॉजिटिव मिला था।
65 साल की संक्रमित महिला की मौतबुधवार सुबह जयपुर में 65 साल की संक्रमित महिला की मौत हो गई। वह रामगंज की रहने वाली थी। महिला को डायबिटीज समेत कई अन्य बीमारियां थी। वह हॉस्पिटल के आइसोलेशन सेंटर में कई दिनों से भर्ती थी।राज्य में सबसे ज्यादा जयपुर में 485 (2 इटली के नागरिक) पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा जोधपुर में 145 (इसमें 40 ईरान से आए), कोटा में 84, टोंक में 60, बांसवाड़ा में 59, जैसलमेर में 44 (इसमें 14 ईरान से आए), बीकानेर में 34, झुंझुनूं में 33 और भीलवाड़ा में 28 मरीज मिले हैं। उधर, भरतपुर में 20, झालावाड़ में 17, चूरू में 14, दौसा में 12, अलवर में 7, नागौर में 7, डूंगरपुर और अजमेर में 5-5, उदयपुर में 4, करौली में 3, हनुमानगढ़, प्रतापगढ़, सीकर और पाली में 2-2, जबकि बाड़मेर और धौलपुर में 1-1 व्यक्ति को इस बीमारी ने अपनी चपेट में लिया है। वहीं, राजस्थान में कोरोना से अब तक 12 लोगों की मौत हुई है। इनमें दो भीलवाड़ा, छह जयपुर, एक बीकानेर, एक जोधपुर और एक कोटा में हो चुकी है।