अजमेर / परिवार के 6 लोग एक साथ कोरोना पॉजिटिव, अब तक कुल 135 केस

अजमेर (Coronavirus in Ajmer) में रोजाना कोरोना के नए मामले सामने आ रहे है। मंगलवार सुबह 11 नए पॉजिटिव केस सामने आए। इसके साथ ही यहां संक्रमितों की गिनती 135 तक पहुंच गई है। मंगलवार को मिले सभी मामले नला बाजार और हॉटस्पॉट मुस्लिम मोची मोहल्ले क्षेत्र के आसपास के रहने वाले हैं। नला बाजार में 6 रोगी एक ही परिवार से हैं।

वहीं, हाॅटस्पाॅट बन चुके मुस्लिम माेची मोहल्ले के पास एक होटल में ठहरे दाे जायरीन काेराेना पॉजिटिव मिले हैं। दोनों मरीज पिता-पुत्र हैं और वाराणसी के रहने वाले हैं। दोनों उर्स में शामिल होने अजमेर आए थे, लेकिन लॉकडाउन होने की वजह से यहीं फंस गए। पिछले एक माह से शहर में मिल रहे कोरोना पॉजिटिव मरीजों में दोनो पहले जायरीन हैं जो संक्रमित मिले हैं। माेची मोहल्ले के आंकड़ों काे देखें ताे यहां पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 100 पहुंच चुका है। इसी मोहल्ले के 22 परिवार ऐसे हैं जिसके सभी सदस्य संक्रमित हाे चुके हैं। कुछ परिवार में 3 से 4 सदस्य तो कुछ में 8 सदस्य हैं।
दरगाह बाजार धानमंडी स्थित एक होटल का संचालक भी पॉजिटिव मिला है। वहीं माेची मोहल्ले में पॉजिटिव मिले युवक के संपर्क में आने से नला बाजार निवासी एक युवक संक्रमित हो गया। गौरतलब है कि 24 घंटे में अजमेर में 12 नए मामले सामने आए हैं।

दाे दिन पूर्व धानमंडी स्थित होटल संचालक काे भर्ती करवाया था। साेमवार तड़के रिपोर्ट पॉजिटिव अाने के साथ ही प्रशासन ने ऊसरी गेट व पहाड़गंज में रहने वाले परिवार के सदस्यों सहित होटल में काम करने वाले 28 लाेगाें काे क्वारैंटाइन किया है।डयूटी कर रहे पुलिसकर्मी के जांच की उठी मांग

नला बाजार में अब तक आठ काेराेना पॉजिटिव मिल चुके हैं। स्थानीय लाेगाें का कहना है कि जहां पर पॉजिटिव मिले हैं, वहीं पर पुलिस की बैठक है। इन मकानों के आसपास नाकाबंदी करके पुलिसकर्मी बैठे रहते हैं। कहीं ना कहीं जाने अनजाने काेई पुलिसकर्मी इनके संपर्क में ताे नहीं आ गया? कई बार पानी पीने के लिए मंगवा लिया जाता है। इसी कारण आमजन ने पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य काे देखते हुए इनकी जांच करवाए जाने की मांग प्रशासन से की है, ताकि लाेगाें की सुरक्षा में लगे यह जवान स्वस्थ रह सकें।