राजस्थान / कोरोना का कहर जारी, जयपुर में 23, कोटा में 19, जोधपुर में 14 और अजमेर में 11 पॉजिटिव मिले, कुल आंकड़ा पहुंचा 2335

राजस्थान (Coronavirus in Rajasthan) में कोरोना संक्रमण के रोज नए-नए मामले सामने आ रहे है। मंगलवार को अभी तक 73 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आ चुके है। जिसमें कोटा में 19, जयपुर में 23, जोधपुर में 14, अजमेर में 11, टोंक में 3, धौलपुर में 2 और सीकर में 1 संक्रमित मिला। जिसके बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2335 पहुंच गया। वहीं, आज एक मौत इस वायरस की वजह से हो गई है. कोटा में एक 60 साल के बुजुर्ग व्यक्ति की मौत भी हो गई। जिन्हे 27 अप्रैल को भी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
प्रदेश में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जयपुर में हैं। यहां 858 (2 इटली के नागरिक) संक्रमित हैं। इसके अलावा जोधपुर में 436 (इसमें 47 ईरान से आए), कोटा में 184, अजमेर में 135, टोंक में 126, भरतपुर में 110, नागौर में 116, बांसवाड़ा में 62, जैसलमेर में 49 (इसमें 14 ईरान से आए), झुंझुनूं में 42, झालावाड़ में 40, बीकानेर में 37, भीलवाड़ा में 35 मरीज मिले हैं। उधर, दौसा में 21, चूरू में 14, हनुमानगढ़ में 11, सवाईमाधोपुर में 8, चित्तौड़गढ़ में 8, अलवर में 7, डूंगरपुर में 6, सीकर में 6, उदयपुर में 6, धौलपुर में 7, करौली में 3, पाली में 3, बाड़मेर और प्रतापगढ़ में 2-2 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। वहीं राजसमंद में 1 संक्रमित मिला है।जयपुर / 90 साल के बुजुर्ग ने जीती कोरोना से जंग

जयपुर में 90 साल के एक बुजुर्ग ने कोरोना को मात दी। बुजुर्ग की लगातार दो रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद मंगलवार को उन्हें सवाई मानसिंह हॉस्पिटल (एसएमएस) से डिस्चार्ज कर दिया गया। बुजुर्ग के कोरोना मुक्त होने के बाद डॉक्टर भी खुश हैं। इससे पहले भी राजस्थान में जोधपुर में भी एक 90 साल की महिला ने कोरोना को हराया था। जयुपर की धुलेश्वर गार्डन सी-स्कीम के रहने वाले हैं भवानी शंकर शर्मा को 12 अप्रैल को एसएमएस में भर्ती कराया गया था। लक्षण नजर आने पर डॉक्टरों ने उनका कोरोना टेस्ट कराया। 14 अप्रैल को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उन्हें निमोनिया की भी शिकायत थी। 20 अप्रैल के बाद तबीयत में सुधार हुआ। इसके बाद कोरोना की दो बार जांच करवाई गई जो नेगेटिव आई। हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के दौरान भवानी शंकर शर्मा ने कहा- 'धैर्य और सहनशीलता रखें तो सभी ठीक हो सकते हैं। घबराएं नहीं। डॉक्टरों का कहना माने उन पर भरोसा करें। रेगुलर और वक्त पर दवाई लें।'