कोरोना वायरस (Coronavirus) को लोग अभी भी सीरियस नही ले रहे है और न ही उसको फैलने से लगाए गए लॉकडाउन का पालन कर रहे है। पुणे पुलिस गुरुवार को ऐसे ही 200 लोगों की क्लास ली। दरअसल, ये सभी लोग बिना वजह सड़कों पर सैर-सपाटे कर रहे थे। इनमें महिलाएं भी शामिल थीं। पुलिस ने सभी को सड़क पर बिठाया और लॉकडाउन के महत्त्व को समझाया। पुलिस ने बताया कि लॉकडाउन का पालन करना क्यों जरूरी है। सिर्फ यही नहीं, पुलिस ने इन लोगों को योग भी करवाया और कान पकड़कर भविष्य में कभी ऐसा न करने का वादा लिया। इसके बाद इनकी फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं।
क्लास में शामिल लोगों में ज्यादतर लोग मॉर्निंग वॉक करने के लिए निकले थे। पुलिसकर्मियों ने उनका वीडियो भी बनाया है और उनसे माफी भी मंगवाई और आगे से ऐसा नहीं करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया है। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी थीं। पुलिस ने सभी से अपील की है कि वे इस दौरान घर में ही फिटनेस का ध्यान रखें और नियमों का पालन करें।दो दोस्तों को पुणे पुलिस ने दिया मजेदार जवाब
लॉकडाउन (Lockdown) में मिलने की प्लानिंग कर रहे दो दोस्तों को ट्विटर पर पुणे पुलिस ने बेहद मजेदार ढंग से जवाब दिया। यह जवाब सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। पुणे के रहने वाले दो दोस्तों ने 14 अप्रैल को खत्म हो रहे लॉकडाउन के बाद मिलने की सोचा थी, लेकिन लॉकडाउन 2.0 लगने की खबर सुनते ही उन्होंने ट्विटर पर पूछा कि 'क्या अब हम लोग मिल सकते हैं? तो पार्थ ने जवाब दिया 3 मई तक तो नहीं हो पाएगा। इसमें इनके और दोस्त ने ट्वीटर पर ही कहा कि उससे पहले भी मिल सकते हैं? दोस्तों के बीच सोशल मीडिया पर हो रही इस बातचीत पर पुणे पुलिस ने भी अपना रिएक्शन देते हुए रिट्वीट किया। पुणे पुलिस ने ट्विटर पर लिखा, 'हम भी आपके प्लान में शामिल होना चाहते हैं? और आपको विश्वास दिलाते हैं कि हम आपका साथ लंबे समय तक देंगे।'