कोरोना संकट : महाराष्ट्र के बाद इस राज्य में कोरोना से सबसे ज्यादा मौते

मध्य प्रदेश (Coronavirus in Madhya Pradesh) देश में दूसरा ऐसा राज्य बन गया है, जहां कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें हुई है। यहां अब तक 50 लोगों की जान जा चुकी है। मध्य प्रदेश के इंदौर में 35 की जान गई। मध्य प्रदेश में अब तक 731 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं। इंदौर में पॉजिटिव मरीजों की संख्या जहां 411 हो गई है। भोपाल में अब तक 164 लोग संक्रमित हो चुके हैं। प्रदेश में इंदौर के बाद सबसे ज्यादा मौतें उज्जैन में हुई हैं। यहां अब तक 27 लोग संक्रमित पाए गए, जिनमें से 6 अपनी जान गंवा चुके हैं। कोरोना के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों में शामिल इंदौर में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार रात जारी रिपोर्ट के मुताबिक 56 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें एमवायएच की 2 नर्स, स्वास्थ्य विभाग का 1 डॉक्टर, आईडीए अफसर और डीआईजी ऑफिस में पदस्थ एक हेड कांस्टेबल शामिल हैं। एक ही दिन में पॉजिटिव मरीजों का यह अब तक सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसके अलावा तीन लोगों की मौत भी हुई है। सिद्धार्थ नगर निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति और मॉडल विलेज कॉलोनी निवासी 63 वर्षीय महिला की रविवार को मौत हो गई थी। जबकि सोमवार को दौलतगंज निवासी 60 वर्षीय महिला ने दम तोड़ा। दोनों महिलाओं का इलाज अरबिंदो अस्पताल में चल रहा था।

प्रदेश में मौत का आंकड़ा 50 पहुंचा

इंदौर - 35
उज्जैन - 06
भोपाल - 04
खरगोन - 03
देवास - 01
छिंदवाड़ा - 01

आपको बता दे, महाराष्ट्र में अब तक 160 लोग दम तोड़ चुके हैं। अकेले मुंबई में अब तक 100 लोग इस वायरस से जान गंवा चुके हैं।