मध्य प्रदेश कोरोना संक्रमण के मामले में देश के शीर्ष पांच राज्यों में शामिल हो गया है, जबकि एक सप्ताह पहले यह 9वें नंबर पर था। उस समय प्रदेश में सिर्फ 229 कोरोना के मरीज थे, 15 लोगों की संक्रमण से मौत हुई थी। गुरुवार तक मरीजों की संख्या बढ़कर 1341 हो गई है। 55 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। हालांकि 64 लोग संक्रमण को परास्त कर सकुशल घर लौटे भी हैं। राहत की बात यह भी है कि प्रदेश के आधे जिले फिलहाल ग्रीन जोन में है, यानी वहां पिछले सात दिनों में कोरोना का एक भी मामला सामने नहीं आया है।
कोरोना संक्रमण के चलते पिछले एक हफ्ते में ही प्रदेश के 9 और जिले रेड जोन में आ गए हैं। 7 अप्रैल तक सिर्फ तीन जिले इंदौर, भोपाल और मुरैना रेड जोन में थे, लेकिन बुधवार तक इनकी संख्या बढ़कर 12 हो गई है। रेड जोन में उन जिलों को शामिल किया गया है, जिनमें कोरोना के 10 से अधिक पॉजिटिव मरीज मिले हैं। ये 12 जिले जो रेड जोन में आ गए