देश में पिछले 24 घंटे में 93,828 नए मरीज मिले, 1.48 लाख ठीक भी हुए; साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट कम होकर 5.66% हुई

देश में लगातार तीसरे दिन कोरोना के नए मामले एक लाख से कम रहे। हालाकि, बुधवार को मिले मरीजों का आंकड़ा मंगलवार के मुकाबले थोडा ज्यादा रहा। मंगलवार को जहां, 92,719 नए कोरोना मरीज मिले थे वही बुधवार यानी कल 93,828 नए मिले है। इस दौरान 1 लाख 48 हजार 951 मरीज ठीक भी हुए है। मंगलवार को 1 लाख 62 हजार 280 संक्रमित ठीक हुए थे। बीते दिन ठीक हुए मरीजों के बाद देश में अब इलाज करा रहे मरीजों का आंकड़ा 11.65 लाख हो गया है। देश में साप्ताहिक पॉजिटिविटी कम होकर 5.66% हो गई है।

बुधवार को देश में महामारी से 2,187 लोगों ने जान गंवाई। हालांकि, कल के डेटा में 6,138 मौतें रिकॉर्ड की गईं। ऐसा इसलिए क्योंकि बिहार में पिछले दिनों हुईं 3,951 मौतों को अपडेट किया गया है। बीते मंगलवार को 2,222 मरीजों की मौत हुई थी। देख में अब तक कोरोना से 3.59 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।

बुधवार को तमिलनाडु में संक्रमण के सबसे ज्यादा 17,321, केरल में 16,204, महाराष्ट्र में 10,989 और कर्नाटक में 10,959 नए मामले सामने आए। इन चार राज्यों में देश के कुल एक्टिव केस का आधे से ज्यादा 7.20 लाख मामले हैं, जो करीब 60% है।

भारत में अब तक कोरोना वैक्सीन की 24,27,26,693 डोज लगाई जा चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के नए आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार को देश भर में 33.79 लाख डोज लगाई गई। अब तक 19.54 करोड़ लोगों को पहली डोज और 4.72 करोड़ से ज्यादा लोगों को दोनों डोज लगाई जा चुकी है।

प्रमुख राज्यों के हाल

महाराष्ट्र में बीते दिन 10,989 लोग संक्रमित पाए गए। 16,379 लोग ठीक हुए और 661 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 58.63 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 55.97 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.01 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.61 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

छत्तीसगढ़ में बीते दिन 954 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 2,298 लोग ठीक हुए और 14 की मौत हो गई। अब तक 9.83 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.52 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,271 लोगों की मौत हो चुकी है। 18,113 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

गुजरात में बीते दिन 644 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 1,675 लोग ठीक हुए और 10 की मौत हो गई। अब तक 8.18 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.94 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,965 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 13,683 लोगों का इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश
में बीते दिन 688 लोग संक्रमित पाए गए। 1,705 लोग ठीक हुए और 91 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 17 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.66 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 21,516 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 12,959 मरीजों का इलाज चल रहा है।

राजस्थान में बीते दिन 520 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 2,282 लोग ठीक हुए और 30 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 9.48 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.27 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,749 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 11,832 मरीजों का इलाज चल रहा है।

मध्यप्रदेश में बीते दिन 453 नए मामले सामने आए। 1,329 लोग ठीक हुए और 36 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7.86 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.71 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,441 लोगों की मौत हो गई। 7,071 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

दिल्ली में बीते दिन 337 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 752 लोग ठीक हुए और 36 की मौत हो गई। अब तक 14.30 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 24,704 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 4,511 मरीजों का इलाज चल रहा है।