देश में मंगलवार को 23 हजार 950 नए मरीज मिले। इस दौरान 333 लोगों की मौत हुई, जबकि 26 हजार 895 मरीज ठीक हुए। देश में अब तक 1 करोड़ 99 हजार केस आ चुके हैं। 96.62 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.46 लाख की मौत हो चुकी है। कुल 2.87 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। देश में अब केरल इकलौता ऐसा राज्य है जहां सबसे तेज कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। यहां हर दिन 5-6 हजार केस आ रहे हैं। यहां मंगलवार को भी 6049 मरीजों की पहचान हुई। यहां अब 61 हजार 487 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। इस मामले में महाराष्ट्र अब दूसरे नंबर पर हो गया है। यहां 58 हजार 376 एक्टिव मरीज हैं। अब हिमाचल प्रदेश और सिक्किम दो ऐसे राज्य बचे हैं जहां रिकवरी रेट 90% से कम है। हिमाचल प्रदेश में अब तक 89% और सिक्किम में 89.6% लोग ठीक हुए हैं।
कोरोना से प्रभावित प्रमुख राज्यों का हाल:-- राजधानी दिल्ली में मंगलवार को 939 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 1434 लोग रिकवर हुए और 25 की मौत हो गई। अब तक 6 लाख 18 हजार 747 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5 लाख 99 हजार 683 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 10 हजार 329 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 8735 हो गई है।
- गुजरात में मंगलवार को 988 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 1209 लोग रिकवर हुए और 7 की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 37 हजार 247 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 11 हजार 297 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 2 लाख 21 हजार 702 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 4248 हो गई है।
- मध्यप्रदेश में मंगलवार को कोरोना के 1005 नए मामले सामने आए। 1053 लोग रिकवर हुए और 12 की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 33 हजार 324 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 10 हजार 994 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 2 लाख 18 हजार 828 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 3502 हो गई है।
- राजस्थान में मंगलवार को 807 नए संक्रमित पाए गए। 8 की मौत हो गई और 1159 लोग रिकवर हुए। इसी के साथ यहां मरीजों की संख्या अब 3 लाख के पार हो चुकी है। अब तक 3 लाख 716 लोग संक्रमित हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 2634 हो गई है। 2 लाख 86 हजार 481 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। 11 हजार 601 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
- केरल में अब तक 74.5 लाख लोगों की जांच हो चुकी है। इनमें 7 लाख 15 हजार 342 लोग संक्रमित पाए गए हैं। राहत की बात है कि अब तक 6 लाख 50 हजार 836 लोग रिकवर भी हो चुके हैं, जबकि 2871 मरीजों की मौत हुई है। पिछले एक हफ्ते में 190 लोगों ने जान गंवाई है।
- महाराष्ट्र में मंगलवार को 3106 नए संक्रमित पाए गए। 4122 लोग रिकवर हुए और 75 की मौत हो गई। अब तक 19 लाख 2 हजार 458 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 48 हजार 876 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 58 हजार 376 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। 17 लाख 94 हजार 80 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं।
उधर, ब्रिटेन में मिले कोरोना के नए म्यूटेशन (वायरस के नए रूप) का देश में कोई केस अब तक नहीं मिला है। केंद्र सरकार ने कहा कि सारे ऐहतियात बरते जा रहे हैं, ताकि नए स्ट्रेन से बचा जा सके। लोगों से भी अपील है कि वह सावधानी बरतें। वीकली रिपोर्ट पेश करने आए नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ वीके पॉल ने बताया कि अब तक जो वैक्सीन तैयार की गई हैं उस पर भी इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।