गुजरात / लॉकडाउन के बीच सिगरेट-बीड़ी खुली दुकान, टूट पड़े लोग

लॉकडाउन-3 (Lockdown 3) के आदेश को देखें, तो पहले ही पेज पर देशभर में शराब-पान और गुटखा जैसे उत्पादों की दुकानों को कुछ शर्तों के साथ खोलने का आदेश दिया गया है। ये आदेश राज्य सरकारों की स्वीकृति के बाद देशभर के सभी जिलों में लागू होगा। फिर चाहे वह जिले रेड जोन में हो, ऑरेंज जोन में हों या ग्रीन जोन में। ऐसे में अब आप सोचिए जो शख्‍स दिन भर में एक पैकेट सिगरेट फूंक देता है उसको पिछले 40 दिनों से पीने को कुछ ना मिले तो उसका क्या होगा। ऐसे में लॉकडाउन के दौरान कुछ लोगों ने अपनी तलब को दबा कर रखा कुछ लोगों ने ब्‍लैक में सिगरेट-शराब तक का जुगाड़ कर लिया। वहीं कुछ लॉकडाउन खुलने का इंतज़ार करने लगे। ऐसे में सरकार ने लॉकडाउन 3.0 में सरकार ने 4 मई के बाद से सिगरेट-शराब की दुकानें खोलने के निर्देश दे दिए हैं। मगर अभी तो 4 मई आई भी नहीं। गुजरात के एक गांव में सिगरेट की दुकान खोल दी गई। नतीजा ये हुआ कि सैकड़ों की भीड़ दुकान पर टूट पड़ी।
यह मामला सुरेंद्रनगर जिले के सायला इलाके में स्थित एक गांव का है। यहां बीडी़-सिगरेट की एक दुकान बड़े दिनों बाद खुली। जो तस्‍वीरें और वीडियो सामने आए हैं, उसमें तो लोग शटर तक पर चढ़कर सामान खरीदने की कोशिश करते दिख रहे हैं। सैकड़ों की भीड़ थी और कोई मास्‍क नहीं लगाए था। सेाशल डिस्‍टेंसिंग की बात तो आप भूल ही जाइए। लोग धक्‍कामुक्‍की कर रहे थे जब इस बार की जानकारी पुलिस को लगी तो उन्होंने तुरंत एक्शन लिया। दुकान से बीड़ी-तंबाकू-सिगरेट सब जब्‍त कर लिया गया है।केंद्र सरकार ने ऑर्डर में कहा है कि शराब और पान, गुटखा, तंबाकू आदि की दुकानों पर एक साथ 5 से ज्यादा लोग इकट्ठा नहीं हो सकेंगे। लोगों के बीच सोशल डिस्‍टेंसिंग भी सुनिश्चित की जाएगी। ऑर्डर कहता है, 'लॉकडाउन के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, पान, गुटखा, तंबाकू आदि खाने की इजाजत नहीं होगी। हालांकि, न्यूनतम छह फुट की दूरी (दो गज की दूरी) ग्राहकों के बीच सुनिश्चित करने के बाद शराब, पान, तंबाकू की बिक्री करने की इजाजत होगी तथा दुकान पर एक समय में पांच से अधिक लोग नहीं होंगे।'