महाराष्ट्र / अब तक 1140 पुलिसकर्मी संक्रमित, 10 की मौत

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे है। यहां पिछले 24 घंटे में 1576 नए केस सामने आए हैं और 49 लोगों की मौत हुई है। 49 में से 36 की मौत मुंबई में हुई। राज्य में कोरोना से अब तक 1068 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में कोरोना के कुल 29 हजार 100 केस हो गए हैं। इसमें एक्टिव पेशंट 21,467 हैं। मुंबई की बात करें तो यहां पर कोरोना के 17671 केस हैं। पिछले 24 घंटे में यहां 933 नए मामले सामने आए हैं और 34 लोगों की मौत हुई है। मुंबई में कोरोना से अब तक 655 लोगों की जान जा चुकी है।
वहीं, महाराष्ट्र पुलिस के अनुसार राज्य में कोरोना वायरस (COVID-19)से 1140 पुलिसकर्मी संक्रमित हो गए हैं। इनमें से 862 एक्टिव केस है। 268 मरीज ठीक हो गए हैं और 10 की मौत हो गई है। 57 वर्षीय मुंबई पुलिस के अधिकारी की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। मुंबई पुलिस ने ट्विटर पर ये जानकारी दी। मधुकर माने 15 दिनों से छुट्टी पर थे।

आपको बता दे, कोरोना वायरस से रिकवरी रेट महाराष्ट्र में 22% हैं। मुंबई में यह 25% है। मुंबई में हर चौथा मरीज ठीक हो रहा है। राज्य में 14 मई तक 27,524 केस सामने आए। इलाज के बाद इनमें से 6,059 मरीज ठीक होकर घर गए। मुंबई से सटे उपनगरों में मीरा-भाईंदर का रिकवरी रेट सबसे बेहतर 60% है। उल्हासनगर में 81 में से सिर्फ 11 मरीज ठीक हुए।