भारत में हर गुजरते दिन के साथ बढ़े कोरोना मरीज...

दुनियाभर में तबाही मचा देने वाले कोरोना वायरस भारत में तेजी से अपने पैर पसार रहा है। गुरुवार दोपहर तक देश में इस महामारी से पीड़ित लोगों की संख्या 650 पार कर चुकी है। कोरोना वायरस की वजह से अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं पूरी दुनिया की बात करे तो इस वायरस से करीब 5 लाख लोग संक्रमित और 21 हजार से ज्यादा अपनी जान गवां चुके है। भारत ने समय रहते सही कदम उठा लिए थे, जिसके चलते अभी भारत दूसरे चरण में है, वरना भारत का हाल भी इटली जैसा हो सकता था। इसी बीच भारत सरकार ने पूरे देश में लॉकडाउन कर के इस वायरस के फैलने पर तगड़ा ब्रेक लगाया है। इस सख्त फैसले का असर कोरोना वायरस पर जरूर दिखेगा।

भारत में बढ़ते मामलों पर नजर डाले तो 1 मार्च तक देश में सिर्फ 3 मामलें सामने आए थे जो केरल के थे। वो तीनों ही अब सही हो चुके हैं। भारत में कोरोना वायरस ने तेजी से फैलना शुरू किया 2 मार्च से, जब तीन नए मामले सामने आए। 2 मार्च से कोरोना वायरस भारत में ऐसा फैलना शुरू हुआ, जो अब तक नहीं रुका है। हर गुजरते दिन के साथ मरीज बढ़ते ही जा रहे हैं। 10 लोगों की तो मौत तक हो चुकी है और अब तक करीब 650 लोगों में ये संक्रमण फैल चुका है।