कोरोना के खिलाफ जंग : मुकेश अंबानी ने अब दान किए 500 करोड़

पूरी दुनिया के साथ-साथ भारत भी कोरोना वायरस से लड़ रहा है। देश में कोरोना संक्रमितों की गिनती लगातार बढ़ती जा रही है। अगर आकड़ों पर नजर डाले तो अभी तक 1445 मामले सामने आ चुके है जिनमे से 1256 अभी भी एक्टिव है। 142 लोग ठीक हो चुके है वहीं 47 लोगों की मौत इस वायरस की वजह से हो गई है। संकट की इस घड़ी में कई लोग सामने आकर पैसा दान कर रहे हैं और आर्थिक मदद दे रहे हैं। इस कड़ी में बिजनेसमैन मुकेश अंबानी का नाम भी जुड़ गया है। सोमवार को मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने PM CARES Fund में 500 करोड़ रुपये दान करने की घोषणा की। इस पैसे का इस्तेमाल जानलेवा कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में मदद मिलेगी। Reliance Fundation के ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट कर यह जानकारी दी गई। इसके साथ 'कोरोना हारेगा इंडिया जीतेगा' हैशटैग का इस्तेमाल किया।

इससे पहले भी मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की कंपनी कोरोना वायरस से लड़ने के लिए कई तरह की मदद कर चुकी है। जिनमें शामिल है...

- मुंबई में देश का पहला 100 बेड वाला अस्पताल जिसमें कोरोना पॉजिटिव लोगों का इलाज होगा।
- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 करोड़ रुपये दान किए थे।
- गुजरात के मुख्यमंत्री राहत कोष में भी RIL 5 करोड़ रुपये दान कर चुकी है।
- RIL देश में रोज 1 लाख मास्क ऐसे लोगों को देगी जो कोरोना के खिलाफ लड़ाई का हिस्सा हैं।
- मुकेश अंबानी की कंपनी इमरजेंसी के लिए चलाए जा रहे वाहनों को मुफ्त फ्यूल देगी।
- NGOs के जरिए 50 लाख जरूरतमंदों को मुफ्त खाना खिलाया जाएगा।
- 'वर्क फ्रॉम होम' व 'स्टडी फ्रॉम होम' करने वाले करीब 40 करोड़ लोगों और ऑर्गेनाइजेशन की भी टेलिकॉम कनेक्शन के जरिए मदद की जा रही है।

इससे पहले रतन टाटा के टाटा ट्रस्ट ने भी 500 करोड़ रुपये दान देकर कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सहयोग किया था। इसके अलावा महिंद्रा ग्रुप और बजाज ग्रुप भी मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ा चुके हैं। बॉलीवुड की बात करें तो अक्षय कुमार ,ऋतिक रोशन, वरुण धवन, प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ, कार्तिक आर्यन और अनुष्का शर्मा जैसे कई सेलेब्स सामने आ चुके हैं। अक्षय कुमार ने 25 करोड़ रूपये PM CARES Fund में दान किए है।