कोरोना वायरस (Coronavirus) का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए दिल्ली सरकार कई एहतियाती कदम उठा रही है। सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि शादी समारोह को छोड़कर किसी भी जमावड़े में 50 से ज्यादा लोगों को जुटने की इजाजत नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही केजरीवाल ने लोगों से यह भी अपील की कि अगर लोग अपनी शादी को आगे बढ़ा सकते हैं तो यह अच्छा कदम होगा। बता दे, दिल्ली में 31 मार्च तक स्कूल, जिम, नाइट क्लब और स्पा बंद रहेंगे।
बता दे, भारत में कोरोना वायरस संक्रमित लोगों की गिनती तेजी से बढ़ रही है। सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से सामने आ रहे है। सोमवार को 4 ताजा मामले सामने आने के साथ ही राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित लोग 37 हो गए है। इनमें से 3 केस मुंबई और 1 नवी मुंबई का है। वहीं, देशभर में 117 मामले सामने आ चुके है। दिल्ली की अगर बात करें तो यहां अब तक सात लोग वायरस से संक्रमित हुए हैं। सरकार ने देश के अलग-अलग एयरपोर्टों पर अब तक 12,76,046 लोगों की स्क्रीनिंग कर चुकी है। भूटान और नेपाल सीमा पर भी काफी सतर्कता बरती जा रही है। यह वायरस अन्य लोगों को अपने चपेट में न ले इसके लिए केंद्र और दिल्ली सरकारें एहतियाती कदम उठा रही हैं। इसी क्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को यह घोषणा की। केजरीवाल ने कहा कि लोग यदि अपने शादी समारोहों को आगे के लिए टाल दें तो यह अच्छा कदम होगा।बता दे, दिल्ली में स्कूल, कॉलेज, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, प्राइवेट कोचिंग संस्थान और ट्यूशन सेंटरों पर भी रोक लगी हुई है। जेएनयू में लेक्चर स्थगित हैं। दिल्ली सरकार ने राजधानी में आईपीएल का आयोजन कराने से भी इंकार किया।