मुंबई में पिछले 24 घंटे में मिले 1858 नए कोरोना मरीज, 27 इमारत सील

मुंबई में बीते दिन यानी बुधवार को कोरोना के 1858 नए मामले सामने आए तथा 13 मरीजों की मौत हो गई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अनुसार मुंबई में पिछले तीन दिन से रोजाना 2,000 से कम मामले आ रहे हैं। नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,40,363 जबकि मृतक संख्या 16,569 हो गई है। मुंबई में फिलहाल 22,364 उपचाराधीन मरीज हैं। परिसर में 5 से अधिक मरीजों का पता चलने के बाद बीएमसी ने 27 इमारतों को सील कर दिया।

पूरे राज्य की बात करे तो मंगलवार के मुकाबले बुधवार को मरीजों की संख्या में थोड़ा इजाफा हुआ हैं। मंगलवार को 33,914 नए केस मिले थे वहीं, बुधवार को 35,756 नए केस मिले। बीते दिन 39,857 मरीज ठीक भी हुए और 79 मौतें दर्ज की गई। इससे पहले मंगलवार को 86 लोगों की मौत हुई थी। महाराष्ट्र में अब कुल एक्टिव केस 2.98 लाख हो गए हैं। अब तक कुल 76.05 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 71.60 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.42 लाख लोगों की मौत हो गई। पॉजिटिविटी रेट 19.54% है।