लॉकडाउन 3.0 / दिल्ली में कल से क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद, पूरी लिस्ट

कोरोना वायरस (COVID-19) के संक्रमण की रोकथाम के लिए देश में तीसरी बार लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाया जा चुका है। उसके बाद भी कोरोना वायरस का संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है। रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना के 2487 नए केस सामने आए हैं। वहीं, कोरोना की चपेट में आने से 83 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। अन्य दिनों की तुलना में यह आंकड़ा काफी ज्यादा है।

लॉकडाउन 3.0 में इस बार कई रियायतें भी दी गई हैं। इसके साथ ही देश की राजधानी दिल्ली में भी केजरीवाल सरकार ने कुछ रियायतें देने का ऐलान किया है।
इन्हें मिलेगी 4 मई से छूट

- सभी सरकारी दफ्तर खुलेंगे, जो जरूरी सेवाओं से संबंधित हैं, वहां 100% लोग आएंगे।

- गैर-जरूरी सरकारी सेवाओं में डिप्टी सेक्रेट्री और 33% स्टाफ आएगा

- निजी संस्थान में भी 33% स्टाफ आएगा

- सेल्फ एम्प्लॉय को इजाजत दी गई।

- स्टेशनरी, सभी तरह की स्टैंड-अलोन शॉप खुलेंगी।

- प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्राइवेट सिक्योरिटी खुलेंगे

- जरूरी सामान बनाने वाली कंपनियां भी खुलेंगी। उनकी सप्लाई चेन भी खुलेगी

- आईटी हार्डवेयर, ई-कॉमर्स में जरूरी सेवाएं रहेंगी

- कार में ड्राइवर समेत पीछे 2 लोगों को अनुमति हैं लेकिन सिर्फ जरूरी सेवाओं के लिए।

- शादी में 50 लोगों को इजाजत

- किसी की मौत हुई है तो वहां 20 लोग से अधिक न होये रहेंगे बंद

- स्कूल, मॉल, जिम, स्पोर्ट्स, सोशल, पॉलिटिकल, सांस्कृतिक जमावड़ा बंद रहेगा

- सैलून की दुकान भी बंद रहेगी

- होटल, रेस्टोरेंट बंद

- शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक बाहर निकलना बंद

- पब्लिक ट्रेवल सिस्टम बंद। मेट्रो, बस, रेल, एयर, रिक्शा, ऑटो रिक्शा सेवा बंद

- 65 साल से ऊपर बुजुर्ग, गर्भवती, कोई अन्य बीमारी, 10 साल से कम उम्र के बच्चे घर में रहेंगे

- कनॉट प्लेस, मॉल और बाजार बंद रहेंगे, लेकिन जरूरी सामान की दुकान खुलेंगी

केजरीवाल ने कहा कि हमारी अर्थव्यवस्था संकट में है और हम लंबे समय तक लॉकडाउन को बरकरार नहीं रख पाएंगे। राजस्व पिछले साल के अप्रैल माह में 3,500 करोड़ रुपये से गिरकर इस वर्ष 300 करोड़ रुपये हो गया है। उन्होंने पूछा कि ऐसी स्थिति में सरकार कैसे काम कर पाएगी?