कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 1613 हुई, 47 लोगों की मौत

कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या आज बढ़कर 1613 हो गई। इनमें से अब तक 47 लोगों की मौत हो चुकी है और 148 लोग ठीक हुए हैं। दिल्ली, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में संक्रमित लोगों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। महाराष्ट्र में मंगलवार को COVID-19 के 72 नए मामले सामने आए जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 302 तक पहुंच गई।

केरल में कोरोना वायरस के आज सात नये मामले दर्ज किये गये। जिसके बाद यहां संक्रमित लोगों की संख्या 241 हो गई। तमिलनाडु में आज 57 नए मामले आए हैं। इनमें से 50 वो हैं जिन्होंने दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज़ सम्मेलन में भाग लिया था। राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 124 हो गई है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी आज 23 लोग कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 23 नए मामलों के साथ ही दिल्ली में संक्रमित लोगों की संख्या 120 हो गई है।

अन्य राज्यों की बात करें तो

कर्नाटक में 101,
उत्तर प्रदेश में 101,
राजस्थान में 93,
तेलंगाना में 92,
गुजरात में 74,
मध्य प्रदेश में 66,
जम्मू-कश्मीर में 55,
हरियाणा में 43,
पंजाब में 41,
आंध्र प्रदेश में 40,
पश्चिम बंगाल में 27,
बिहार में 21,
चंडीगढ़ में 13,
लद्दाख में 13,
अंडमान-निकोबार में 10,
छत्तीसगढ़ में 8,
छत्तीसगढ़ में 8,
उत्तराखंड में 7,
गोवा में 5,
हिमाचल प्रदेश में 3,
ओडिशा में 3,
असम, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम और पुडुचेरी में 1-1 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।