पॉजिटिव खबर / 15 राज्यों में 28 दिनों से कोई मरीज नहीं, अब 10 दिन में केस डबल

कोरोना वायरस को लेकर देश से शुक्रवार को राहत की खबर आई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि बीते 14 दिन में 80 जिलों में कोई नया केस सामने नहीं आया। वहीं, 15 ऐसे जिले भी हैं जहां पिछले 28 दिनों से संक्रमण का कोई नया मामला नहीं सामने आया है। लॉकडाउन के चलते संक्रमितों की संक्रमण के फैलने की रफ्तार भी कम हुई है। अब हर 10 दिन में संक्रमितों की संख्या दोगुनी हो रही है।

लव अग्रवाल ने कहा कि भारत में 24 घंटे में कोरोना 1684 नए मामले सामने आए हैं। जिस वजह से कुल कंफर्म मामले बढ़कर 23077 हो गए हैं। इनमें से 17610 केसों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पिछले 24 घंटों में 491 लोगों इलाज के बाद ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं। भारत में अब तक ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4748 हो गई है अग्रवाल के मुताबिक, लॉकडाउन के पहले हफ्ते में हमारे पास 1251 मामले आए। इसका डबलिंग रेट 5.2 रहा। दूसरे हफ्ते के अंत में 4421 मामले आए। डबलिंग रेट 4.2 रहा। तीसरे हफ्ते में 10,363 मामले आए और डबलिंग रेट 8.6 रहा। लॉकडाउन के बाद से हमार डबलिंग रेट बदल गया। अगर लॉकडाउन जैसे उपायों को लागू करके संक्रमण का रेट नहीं रोकते तो आज हमारे देश में काफी नुकसान होता। आज हमारे यहां 23 हजार मामले हैं, अगर लॉकडाउन लागू नहीं होता तो 75 हजार केस होते। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि इसके साथ ही अब हमारा रिकवरी रेट अब 20.5% है। ये हम सबके लिए एक बहुत ही पॉजिटिव खबर है।

अग्रवाल ने कहा कि देश के 734 जिलों, 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों से बीमारी का डेटा जुटा रहे हैं। हम सभी प्रकार के मरीजों की जांच कर रहे हैं। इसके लिए सर्विलांस और रिस्पांस टीम गठित की गई है। आईटी की मदद से रियल टाइम डेटा जुटाने में मदद मिल रही है। कलेक्टरों की मदद से सर्विलांस में मदद मिली है। घर घर जाकर लोगों का सर्वे और सैंपल लिया जा रहा है। अगर कोई संक्रमित मिलता है तो उसे समुचित इलाज दिया जाता है।