देश में कोरोना से पांचवीं मौत, 56 साल के शख्स ने तोड़ा दम

भारत में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अब तक देश में कोरोना से पीड़ितों की तादाद 334 हो चुकी है। सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में हैं, यहां मरीजों की तादाद अब 74 हो गई है और मरने वालों की तादाद 2। महाराष्ट्र में 10 नए पॉजिटिव मामले सामने आए है। इनमें से 6 मुंबई और 4 पुणे के हैं। इनमें से 5 की ट्रैवल हिस्ट्री है और 4 लोग संक्रमितों के संपर्क में आए थे। एक मौत एचएन रिलायंस अस्पताल मुंबई में हुई है, जहां एक 56 साल के शख्स की जान चली गई। यह शख्स 21 मार्च को भर्ती हुआ था। इस तरह देश में अब मरने वालों की तादाद 5 हो गई है।

आपको बता दे, पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के 3 लाख से ज्यादा मामले आ चुके हैं। 13 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीमारी ने इटली में भयंकर तबाही मचाई हुई है। यहां शनिवार को कोरोना वायरस से 793 लोगों की मौत हो गई जो एक दिन में हुई सर्वाधिक मौत है। इससे देश में इस घातक विषाणु से मृतकों की कुल संख्या 4825 हो गई है जो पूरी दुनिया में इस बीमारी से हुई मौत का 38।3 फीसदी है। कोरोना के इसी प्रकोप को रोकने के लिए भारत में कई कदम उठाए जा रहे हैं, कई प्रकार की रोक लगाई जा रही है। इस क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर आज जनता कर्फ्यू है। सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक लोगों से घरों में रहने की अपील की गई है।