चित्तौड़गढ़ में भी कोरोना ने पैदा की विकट स्थिति, आज सामने आए 283 नए संक्रमित, 1381 हुए एक्टिव केस

कोरोना का बढ़ता कहर हर क्षेत्र में व्यापक प्रसार कर रहा हैं। चित्तौड़गढ़ में भी कोरोना ने विकट स्थिति पैदा की हुई हैं जहां आज शनिवार को 283 नए संक्रमित आए हैं। इसी के साथ ही जिले में कुल 1381 एक्टिव केस हो गए हैं। इन बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा हैं और धर्मिल स्थलों का भी समय-समय पर निरिक्षण किया जा रहा हैं। इसी के साथ ही चिकत्सा व्यवस्था ना बिगड़े और कोरोना मरीजों को ऑक्सीजन की कमी ना हो इसके लिए जिला परिषद CEO ज्ञानमल खटीक ने ऑक्सीजन निरंतर सप्लाई बनाए रखने के निर्देश दिए।

सीएमएचओ रामकेश गुर्जर ने बताया कि कोरोना के कारण हालात लगातार भयावह बने हुए हैं। जिले में शनिवार को 283 केस पॉजिटिव पाए गए, जिनमें सबसे ज्यादा रावतभाटा में 146 है। उसके बाद चित्तौड़ जिला मुख्यालय में 90 संक्रमित पाए गए। इसके अलावा बड़ीसादड़ी में 4, बेगूं में 3, डूंगला में 1, कपासन में 16, निम्बाहेड़ा में 4, गंगरार में 13, चित्तौड़गढ़ ग्रामीण में 6 कोरोना पॉजिटिव आए है। चितौडगढ शहर में 90 संक्रमित मिले हैं। जिनमें से कुंभानगर, गांधीनगर सेक्टर नम्बर 4, सेक्टर नंबर 5, पद्मिनी नगर, बापूनगर, महावीर काॅलोनी, प्रतापनगर, शास्त्री नगर, मधुवन, तेजाजी का चौक, पंचवटी, द्वारिका नगर, श्री राम काॅलोनी से है।

राजस्थान में कोरोना : 9046 नए संक्रमित, 37 लोगों हुई मौत, आंकड़ा 4 लाख के पार

आज प्रदेश में वीकेंड लॉकडाउन का पहला दिन था जो कि कोरोना पर लगाम लगाने के लिए लगाया गया हैं। लेकिन आज शनिवार को प्रदेश में कोरोना ने 9046 नए संक्रमितों के साथ भयावह स्थिति पैदा कर दी। राजस्थान में यह केस अब तक मिले संक्रमितों में सबसे ज्यादा है। इसी के साथ ही प्रदेश में आज 37 लोगों की मौत हुई हैं। राज्य में आज पॉजीटिविटी रेट 13.59% दर्ज हुई है। आज कुल 66,561 नमूने जांच के लिए गए, जिसमें से 9046 केस पॉजिटिव निकले, यानी हर 8वां नमूना पॉजिटिव आया है। इसके अलावा राज्य में रिकवरी रेट भी 84.40% पर पहुंच गई। आज राज्य में कुल 2823 व्यक्ति ठीक हुए है। आज राज्य में कुल एक्टिव केसों की संख्या 59999 पर पहुंच गई। आज मिले केसों के बाद राज्य में अब तक मिले संक्रमितों की संख्या 4 लाख के पार गई। इस संख्या के साथ राजस्थान देश का 10वां ऐसा राज्य बन गया, जहां 4 लाख से ज्यादा संक्रमित केस आ चुके हैं।