इसी सप्ताह खत्म होगा लाखों युवाओं का इंतजार, तैयार है कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती विज्ञप्ति, मई-जून में परीक्षा

राजस्थान में शिक्षा विभाग ने बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक के 9862 और वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक के 295 पदों पर भर्ती होनी हैं जिसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार द्वारा कर्मचारी चयन बोर्ड को दी गई हैं। इस भर्ती की विज्ञप्ति का इंतजार लाखों युवा कर रहे हैं जिनकी जिज्ञासा इसी सप्ताह ख़त्म हो सकती हैं। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती विज्ञप्ति तैयार कर ली गई है। अब इसे किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है।

ऐसे में प्रदेश में पहली बार 10,157 कंप्यूटर अनुदेशक की नियमित तौर पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए मई महीने के आखिरी सप्ताह या फिर जून महीने के पहले सप्ताह में भर्ती परीक्षा का आयोजन होगा। इसमें बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक जिला स्तर पर पे मैट्रिक्स लेवल एल-8 में लगाए जाएंगे, जबकि वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक राज्य स्तर पर लेवल एल-10 में भर्ती किए जाएंगे।