बहू को लेने बेटे के ससुराल गई थी मां, विवाद हुआ तो महिला के प्राइवेट पार्ट में डाली मिर्ची

राजस्थान के बाड़मेर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं जहां मां बहू को लेने बेटे के ससुराल गई थी और इस दौरान वहां विवाद हो गया जिसमें महिला के प्राइवेट पार्ट में मिर्ची डालने की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया। इसका एक वीडियो सामने आया है। मामला बाड़मेर जिले के सिणधरी थानान्तर्गत कमठाई गांव का हैं। वीडियो सोशल मीडिया के जरिए पुलिस तक पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। वीडियो 7-8 दिन पुराना बताया जा रहा है। पीड़ित महिला का पुलिस मेडिकल करवा रही है। पुलिस वीडियो बनाने वाले की भी तलाश कर रही है। एसपी दीपक भार्गव ने सिणधरी पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।

पुलिस के अनुसार एक महिला अपने बेटे की बहू को लेने के लिए सिणधरी कमठाई उसके मायके गई थी। बेटे के ससुराल में उनका महिलाओं से विवाद हो गया। दो महिलाओं ने पीड़िता के साथ मारपीट की और प्राइवेट पार्ट में मिर्ची डाल दी। इस घटनाक्रम का किसी ने वीडियो बना लिया। वीडियो में दो महिलाएं पीड़िता को पकड़े हुए दिखाई दे रही हैं। दोनों महिलाएं उसके साथ जबरदस्ती कर उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्ची जैसा कुछ डाल रही है। महिला विरोध करती है। लेकिन दो महिलाएं उसको पकड़ लेती हैं। सिणधरी थानाधिकारी बलदेवराम ने बताया कि पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। महिलाओं से पुलिस पूछताछ कर रही है।