बीकानेर : लापरवाही ने छीनी मासूमों की जान, चूहे मारने की दवा खाने से नन्हें भाई बहन की मौत

आपकी लापरवाही कभी भी आप ओअर भारी पड़ सकती हैं जिसका एक नजारा देखने को मिला बीकानेर के जसरासर गांव में जहां चूहे मारने की दवा खाने से नन्हें भाई बहन की मौत हो गई। जसरासर थाना क्षेत्र के काकड़ा गांव में सगे भाई बहन घर में खेल रहे थे। इस दौरान बच्चों ने चूहे मारने की दवा खाली। इस दौरान बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी तो उन्हें आसपास के चिकित्सालय में दिखाया गया, जहां से सीधे पीबीएम अस्पताल रैफर कर दिया गया। जहां भाई महेंद्र ने पहले दम तोड़ा और बहन विद्या ने बाद में।
यह घटना दस फरवरी की है लेकिन मर्ग गुरुवार को दर्ज हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार नोखा के बहन सवा चार साल की थी जबकि भाई महेंद्र महज तीन साल का था। इस घटना के दौरान पिता विनोद घ्ज्ञर पर नहीं था और अपने इलाज के लिए बाहर गया हुआ था। घटना के दो दिन बाद पुलिस रिपोर्ट में इस घटनाक्रम के बारे में पता चला। थानाधिकारी व सीओ नोखा ने घटना स्थल का मुआयना कर लिया।