उदयपुर : विधवा को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता रहा शख्स, ऐंठे 7 लाख रूपये

उदयपुर के हिरणमगरी थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा हैं जहां एक शख्स ने विधवा को शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन शोषण किया और 7 लाख रूपये भी ऐंठ लिए। आरोपी युवक केबल का काम करता है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ उसका यौन शोषण करने और 7 लाख रूपए ऐंठने का मामला दर्ज करवाया है। वहीं दूसरी ओर से आरोपी पक्ष के ​परिवार का कहना है कि लेन-देन के आपसी विवाद के चलते महिला ने डराने के मकसद से मुकदमा करवाया है। पुलिस जांच में सारी स्थिति क्लियर हो जाएगी।

थानाधिकारी रामसुमेमर मीणा ने बताया कि हिरणमगरी थाना क्षेत्र निवासी विधवा महिला ने आरोपी भोपालसिंह पुत्र भीम सिंह निवासी वीआईपी कॉलोनी सेक्टर 9 के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। दर्ज प्रकरण में महिला ने बताया कि उसके पति की वर्ष 2016 में मौत हो चुकी है। पति की मौत के बाद वह अपने बच्चों के साथ अकेली रहती है। आरोपी भोपाल सिंह केबल का काम का करता है। इसी कारण वह आरोपी के सम्पर्क में आ गई। आरोपी ने पहले व्हाट्स एप्प पर चैट कर उससे बात की और बाद में फोन पर बात करने लगा। वर्ष 2017 से उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी उसके घर पर आता और शारीरिक संबंध बनाकर उससे विभिन्न बहानों से पैसे मांगता रहा।

इस दौरान आरोपी ने कई बार उसे शादी का झांसा दिया। कुछ दिनों पूर्व आरोपी उसे अपने साथ सायरा में अपने एक मित्र के फार्म हाउस पर ले गया और दो दिन के लिए माउण्ट आबू भी लेकर गया, जहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके साथ ही आरोपी को समय-समय पर आवश्यकता होने पर 7 लाख रूपए दिए, जिसे आरोपी ने बाद में वापस लौटाने का आश्वासन दिया। बाद में आरोपी ने पैसे लौटाने से इंकार कर दिया।