फिर हुआ जानवर के कारण बड़ा हादसा, गाय को बचाने के चक्कर में पलटी बस, 1 की मौत और 19 घायल

जानवरों का गलियों और सड़कों पर घूमना कई बार सड़क हादसों का कारण बनता है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला दौसा में जहां एक गाय को बचाने के चक्कर में बारातियों से भरी निजी बस पलट गई। इस हादसे में 1 महिला की मौत हो गई और 19 लोग घायल हुए। घटना शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह घटित हुई। घटना की जानकारी मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, मृत महिला के शव को मोर्चरी में रखवाया गया।

जानकारी अनुसार, सभी लोग एक निजी बस से जा रहे थे। इस दौरान सिविल लाइंस के पास गाय को बचाने के चक्कर में निजी बस पलट गई। जिसमें करीब 19 लोग घायल हो गए। इनमें से एक महिला सना खान ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। जिसके बाद एसडीएम पुष्कर मित्तल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल लोगों के हालत का जायजा लिया।

निजी बस गाजियाबाद से दौसा के रास्ते कोटपूतली जा रही थी आ रही थी। जिसमें कुछ लोग शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। हादसे के बाद कोतवाली थाना प्रभारी सुगन सिंह भी मौके पर पहुंचे।