राजस्थान बजट 2022 : जानें क्या आया अजमेर जिले के खाते में

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज बुधवार को अपने तीसरे कार्यकाल का चौथा बजट पेश कर दिया। बजट पूरी तरह से चुनावी रंग में रंगा पाया गया। अशोक गहलोत ने हर जिले के लोगों को बजट में कई सौगात दी हैं। इस कड़ी में हम बात करने जा रहे हैं अजमेर जिले को मिली बड़ी सौगात के बारे में। हांलाकि ब्यावर व केकड़ी के जिला बनने की आस एक बार फिर पूरी नहीं हुई। लेकिन इसके अलावा क्षेत्र में चिकित्सा, शिक्षा, सड़क, पानी व बिजली सहित विभिन्न क्षेत्रों में कई घोषणाएं की गई। तो आइये जानते हैं बजट 2022 में अजमेर जिले के लिए क्या रहा खास...

- अजमेर जेएलएन अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में 250 करोड़ के कार्य।
- अजमेर जेएलएन अस्पताल में 7 सुपरस्पेशलिटी की सुविधा।
- अजमेर में अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास खुलेगा।
- अजमेर की तीन सडकों पर 74 करोड़ खर्च होंगे।
- केकड़ी में मिनी सचिवालय खुलेगा।
- ब्यावर अजमेर में ACJM न्यायालय खोले जाएगे।
- डायलिसिस की सुविधा पंचायत समिति मुख्यालयों पर भी मिलेगी।
- दूर दराज के लोगो को मोबाइल कैंसर डायग्नोसिस वैन मिलेगी।
- ब्यावर, किशनगढ़, नसीराबाद में खुलेंगे गर्ल्स कॉलेज।
- अभय कमांड सेन्टर में कैमरे बढे़गे, मोबाइल यूनिट का होगा गठन।

- अराई में आईटीआई खुलेगी।
- रीट परीक्षा जुलाई में होगी। पुराने आवेदकों से शुल्क नहीं लिया जाएगा।
- एसओजी में एन्टी चिटिंग सेल का गठन होगा।
- जिले में 50 लाख की लागत से सावित्री बाई फुले वाचनालय खुलेगा।
- पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए दो स्थान चिह्नित होंगे।
- बड़ली- भिनाय में नया रीको एरिया बनेगा।
- पुष्कर अजमेर में सौन्दर्यकरण के लिए कार्य होंगे।
- नागोला, भिनाय में बालिका छात्रावास खोला जाएगा।
- ब्यावर जवाजा में जलमिशन के तहत 175 करोड़ के कार्य।
- मसूदा में पुलिस उपअधीक्षक कार्यालय खुलेगा।
- सरवाड़ में खुलेगा पीजी महाविद्यालय।
- पगारा पीसांगन में नया पशु चकित्सा केन्द्र।