वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में वित्त वर्ष 2020-21 के लिए बजट पेश किया है। बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पीएम मोदी ने कहा बजट में जिन नए सुधारों का ऐलान किया गया है, वह अर्थव्यवस्था को गति देने, देश के प्रत्येक नागरिक को आर्थिक रूप से सशक्त करने और इस दशक में अर्थव्यवस्था की नींव को मजबूत करने का काम करेंगे। बजट का निचोड़ निकाला जा रहा है, जैसे-जैसे फैक्ट सामने आ रहे हैं, तस्वीर साफ होती जा रही है। ऐसे में एक नजर डालते हैं कि किन-किन सामानों पर आपको पहले के मुकाबले ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी और कौन से सामान सस्ते हुए हैं।
महंगाबटर घी, बटर ऑइल, खाद्य तेल, पीनट बटर
- छाछ, मेसलिन, मक्का, सुगर बीट सीड्स, संरक्षित आलू
- च्यूइंग गम, डाइट वाला सोया फाइबर, आइसोलेटेड सोया प्रोटीन
- अखरोट
- फुटवेअर, शेवर्स, हेयर क्लिपर्स, हेयर-रिमूविंग उपकरण
- टेबलवेयर, किचनवेयर, वॉटर फिल्टर, ग्लासवेयर
- चीनी मिट्टी के बने घरेलू सामान
- माणिक, पन्ना, नीलम और दूसरे कीमती रत्न
- ताला
- हाथ वाली छननी
- कंघी, हेयरपिन, कर्लिंग पिन, कर्लिंग ग्रिप, हेयर कर्लर
- टेबल फैन, सीलिंग फैन और पेडेस्टल फैन
- पोर्टेबल ब्लोअर
- वॉटर हीटर और इमर्सन हीटर
- हेयर ड्रायर, हैंड ड्राइंग मशीन और इलेक्ट्रिक आइरन
- फूड ग्राइंडर, ओवन, कूकर, कूकिंग प्लेट, बॉइलिंग रिंग्स, ग्रिलर और रोस्टर
- कॉफी और चाय बनाने की मशीन, टोस्टर
- इलेक्ट्रो-थर्मिक फ्लुइड हीटर, कीटनाशक उपकरण और इलेक्ट्रिक हीटिंग रेजिस्टर
- फर्निचर, लैंप और लाइटिंग फिटिंग
- खिलौने, स्टेशनरी आइटम, आर्टिफिशल फ्लॉवर, बेल्स, ट्रोफी
- मोबाइल फोन के प्रिंटेड सर्किट बोर्ड असेंबली (PCBA), डिस्पले पैनल और टच असेंबली, फिंगरप्रिंट रीडर
- सिगरेट, हुक्का, चबाने वाले तंबाकू, सुगंधित जर्दा
सस्ता-प्योर-ब्रेड ब्रीडिंग हॉर्स
-न्यूजप्रिंट पेपर
-खेल के सामान
-माइक्रोफोन
-इलेक्ट्रिक वीइकल