Budget 2019 : किसानों को दी जाएगी 6,000 रुपये वार्षिक सहायता, 12 करोड़ को होगा फायदा, 3 किस्तों में जमा होगी राशी

मोदी सरकार ने आज (1 फरवरी) अपने कार्यकाल का अंतिम बजट पेश कर रही है। केंद्र सरकार ने इस साल के बजट में किसानों के लिए बड़ा एलान किया है। लोकसभा चुनाव करीब है इसलिए बजट में किसानों पर अत्यधिक ध्यान दिया गया। सस्ते आनाज के लिए एक लाख 70 हजार करोड़ का बजट, हमारी सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने हेतु सभी 22 फसलों का एमएसपी लागत से 50 प्रतिशत अधिक किया है। छोटे और सीमांत किसान हैं और तेज गति से बढ़े प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना शुरू किए जाएंगे। दो एकड़ वाले किसान के खाते में डायरेक्ट 6,000 दिए जाएंगे। इससे 12 करोड़ किसानों को फायदा होगा। यह एक दिसंबर 2018 से लागू होंगे। किसानों का कर्ज 11 लाख 68 हजार करोड़ बढ़ गया है। चुनाव से पहले पहली किस्त 2000 रुपए मिलेंगे। गौ माता के लिए कामधेनु योजना शुरू की जाएगी। तीन राज्यों में किसानों के मुद्दे में हार के बाद माना जा रहा था कि सरकार किसानों को लेकर कोई बड़ा एलान कर सकती है। आइये जानते है कि आखिर इस योजना का लाभ कैसे मिलेगा।

योजना की मुख्य बातें:

- सरकार ने फसलों का एमएसपी लागत डेढ़ गुना करने की घोषणा की है।
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को मंजूरी के अंतर्गत 2 हेक्टेयर तक की जमीन वाले किसान को हर साल 6 हजार रुपये मिलेंगे।
- किसानों के खाते में 3 किस्तों में पैसे जाएंगे।
- इसका फायदा देश के 12 करोड़ किसानों को मिलेगा।
- 1 दिसंबर 2019 से यह योजना पूरे देश में लागू होगी।
- किसान निधि के लिए 75,000 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है।
- 2022 तक किसानों की आय दुगनी करने के लक्ष्य है।
- पहली किस्त अगले महीने की 31 तारीख तक किसानों के खातों में डाल दी जाएगी।