श्रीगंगानगर : रिश्ते में भाई लगने वाले युवक ने बहन को अकेला पाकर किया दुष्कर्म, पीड़िता ने नानी को सुनाई आपबीती

श्रीगंगानगर से एक शर्मनाक मामला सामने आ रहा हैं जहां रिश्ते में भाई लगने वाले युवक ने बहन को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। वारदात के समय पीड़िता की मां शहर से बाहर थी। घटना के बाद पीड़िता घर से कुछ दूरी पर रहने वाली अपनी नानी के घर गई और आपबीती सुनाई। इस पर नानी ने पीड़िता की मां को इस बारे में जानकारी दी। घर पहुंची पीड़िता की मां ने अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। मामला श्रीगंगानगर के पुरानी आबादी इलाके का है। आरोपी सुन और बोल नहीं सकता है। महिला थाना सीआई राजेश रानी ने बताया कि रात को ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।

दरअसल, आरोपी युवक के पिता ने 20 साल पहले जिस बच्ची को गोद लिया था, उसी के साथ सौतेले भाई ने यह घिनौनी वारदात की। करीब 10-12 साल पहले पीड़िता को गोद लेने वाले पिता का निधन हो गया तो उसकी मां ने दूसरी शादी कर ली थी। इसके बाद मां-बेटी अपने नए घर और आरोपी युवक इन दोनों से अलग रहने लगा। वह टैंपो चलाकर गुजारा करता है। इस बीच, वह सोमवार शाम करीब 4 बजे पीड़िता के घर आया। वह घर में अकेली थी। सौतेला भाई और पहले की जान-पहचान होने से युवती ने युवक को घर में आने दिया। तभी मौका पाकर युवक ने उससे दुष्कर्म किया और फरार हो गया।