ब्रिटेन : कोरोना वैक्सीन का अगर होता हैं साइड इफेक्ट, मिलेगा पीड़ित लोगों को मुआवजा

दुनियाभर में कोरोना पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही हैं जिससे निदान पाने के लिए सभी कोरोना वायरस वैक्सीन का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में ब्रिटेन पहला ऐसा देश है जिसने सबसे पहले अपने नागरिकों को कोरोना वैक्सीन देने की घोषणा की है। ब्रिटेन सरकार ने फाइजर और बायोएनटेक के इमरजेंसी उपयोग के मंजूरी दी हैं जिसके बाद ऐलान किया गया हैं कि कोरोना वायरस वैक्सीन का साइड इफेक्ट होने पर ब्रिटेन पीड़ित लोगों को मुआवजा देगा।
बता दें कि ब्रिटेन ने बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए देशभर में फाइजर-बायोएनटेक द्वारा तैयार कोरोना वैक्सीन के इस्तेमाल की अनुमति दे दी है। ऐसा करने वाला वह दुनिया का पहला देश बन गया है। ब्रिटेन के ड्रग रेगुलेटर एमएचआर ने कहा कि यह वैक्सीन 95 फीसदी तक प्रभावी है और इसके व्यापक उपयोग की अनुमति देना सुरक्षित है। देश में सबसे पहले उन लोगों का टीकाकरण किया जाएगा, जो उच्च जोखिम वाले समूह से हैं। ब्रिटेन ने पहले से ही चार करोड़ खुराक का ऑर्डर दिया है, जिसकी मदद से दो करोड़ लोगों का दो बार टीकाकरण किया जा सकता है।