रेलयात्रियों के लिए खुशखबरी, 9 माह तक ले सकेंगे लॉकडाउन में बुक टिकटों का रिफंड

रेलवे ने कोरोना के चलते रद्द की गई नियमित ट्रेनों में टिकट बुक करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत दी है। जिसके चलते लॉक डाउन के दौरान जिन ट्रेनों में टिकट बुकिंग की गई थी। लेकिन बाद में उन्हें रद्द कर दिया गया था, उन ट्रेनों के यात्रियों को रेलवे द्वारा यात्रा की तारीख से 9 महीने की अवधि तक रिफंड दिया जाएगा।
पहले रिफंड लेने की यह समय सीमा 6 माह थी। जिसे अब 3 माह और बढ़ाकर 9 माह कर दिया गया है। रेलवे बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इससे चलते 21 मार्च से 31 दिसंबर तक की रेगुलर ट्रेनों में बुक हुए टिकटों का यात्रियों को फुल रिफंड मिल सकेगा।