राजस्थान विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने जारी की तीसरी सूची, गहलोत व पायलट के सामने महेन्द्र सिंह राठौर व अजीत सिंह मेहता

जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 58 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। इससे पहले भाजपा ने दो सूचियाँ जारी की थी, जिनमें 124 प्रत्याशियों को चुनावी उम्मीदवार घोषित किया गया था।

भाजपा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सामने सरदारपुरा से महेंद्र सिंह राठौर और सचिन पायलट के सामने भाजपा ने टोंक विधानसभा से अजीत सिंह मेहता को चुनाव मैदान में उतारा है। गौरतलब है कि भाजपा के अभी 18 नामों की घोषणा बाकी है। पार्टी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सामने सरदारपुरा से महेंद्र सिंह राठौड़ को मैदान में उतारा है। वहीं, जयपुर के हवा महल से भाजपा ने संत बालमुकुंदाचार्य को टिकट दिया है। भारतीय जनता पार्टी ने 58 उम्मीदवारों की सूची में सात महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया है।

भाजपा कोर कमेटी की बैठक में हुई नामों पर चर्चा

राजस्थान विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के नामों को लेकर भाजपा राजस्थान के कोर ग्रुप की बैठक प्रह्लाद जोशी के घर पर हुई। इस मीटिंग में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, सीपी जोशी, सतीश पूनिया, राजेंद्र राठौड़ और अर्जुन मेघवाल समेत कई अन्य नेता भी मौजूद रहे। राजस्थान में भाजपा के कोर कमेटी की बैठक में 76 नामों पर चर्चा हुई। जिसके बाद CEC में इन उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा हुई।