मुंबई के कांदिवली में बाइक सवारों ने बरसायी ताबड़तोड़ गोलियां, एक व्‍यक्ति की मौत, 3 घायल

मुंबई के कांदिवली थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात करीब 12:15 बजे एक बाइक पर सवार दो लोगों ने अन्‍य लोगों पर गोलियां चला दीं। जिसमें एक व्‍यक्ति की मौत हो गई जबकि अन्‍य तीन घायल हो गए।

डीसीपी जोन विशाल ठाकुर के अनुसार बाइक सवार युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्‍पताल में भर्ती करवा दिया गया है।

घटना के बाद से ही कांदिवली पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है। गोली चलाने वाले युवक हादसे में पीड़ित शख्स को जानते थे। बाइक सवारों ने चार राउंड फायरिंग की थी, पुलिस को शक है कि ये पुरानी रंजिश का मामला है।