शनिवार दिन को डूंगरपुर के वाग्दरी गांव में एक भीषण हादसा देखने को मिला जिसमें ट्रोले से कुचलकर बाइक सवार 3 लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक युवती औऱ दो युवक की मौत हुई हैं। घटना की जानकारी मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को फिलहाल डूंगरपुर लाया गया है। इसके बाद तीनों मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवाया गया। जहां तीनों के पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है। साथ ही परिजनों को भी हादसे के बारे में सूचना दे दी गई है। वहीं, पुलिस और प्रशासन के तमाम अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। वहीं, ट्रोले को जब्त कर लिया गया है। हादसे में बाइक भी डैमेज हो गई।
घटना नेशनल हाइवे 8 पर देवल के पास हुआ है। जहां तीनों मृतक एक ही बाइक पर सवार थे। जो मोतली मोड़ से डूंगरपुर आ रहे ते। इस दौरान ट्रोला तीनों के ऊपर चढ़ गया और रौंदता हुआ सड़क किनारे जा रुका। घटना के बाद मौके पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई। जिन्होंने तीनों की मदद करने की कोशिश की, लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। जानकारी अनुसार, मृतकों में एक युवक अशोक आमजरा बिछिवाड़ा का रहने वाला है। जो उदयपुर में काम करता था। होली पर घर आया हुआ था। वहीं, देवल के सुनील और एक युवती की मौत हो गई।